Madhuri Dixit

माधुरी दीक्षित ‘फाइंडिंग अनामिका’ से करने जा रही हैं OTT डेब्यू

1377 0

मुंबई। बॉलीवुड की ‘धक-धक’ गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘फाइंडिंग अनामिका’ से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। इस शो में माधुरी  (Madhuri Dixit) के साथ संजय कपूर और मानव कौल भी नजर आएंगे हाल ही में नेटफ्लिक्स ने अपनी आने वाली कई वेब सीरीज की घोषणा की थी जिसमें से एक ‘फाइंडिंग अनामिका’ भी थी। ‘फाइंडिंग अनामिका’ से माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। अभिनेत्री इस वेब शो से अपना पहला लुक शेयर किया है।

बॉलीवुड की ‘धक-धक’ गर्ल ने फैमिली ड्रामा सीरीज ‘फाइंडिंग अनामिका’ से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘अनामिका’ की फोटो शेयर की है।

तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप से कई घंटों हुई पूछताछ, रात में भी जारी रही छापेमारी

53 वर्षीय स्टार द्वारा साझा की गई तस्वीर में वह ग्लैमरस अवतार में दिखाई दे रही हैं। ‘फाइंडिंग अनामिका’ एक सस्पेंस फैमिली ड्रामा सीरीज है, जिसे करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने निर्मित किया है। इस शो में माधुरी दीक्षित नेने के साथ संजय कपूर, मानव कौल भी नजर आएंगे।

‘फाइंडिंग अनामिका’ एक सुपरस्टार, पत्नी और मां की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अचानक गायब हो जाती है। उसकी तलाश के दौरान अभिनेत्री के जीवन में छिपे हुए सच और दर्दनाक झूठ का खुलासा होता है।

Related Post

ड्रीम गर्ल एक्टर जय ठक्कर- “बालाजी मोशन पिक्चर्स ने साथ मेरा एसोसिएशन हमेशा स्पेशल रहा है”

Posted by - September 19, 2019 0
पॉपुलर एक्टर जय ठक्कर बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म “ड्रीम गर्ल” को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, जो कि राज शान्डिल्या…
सनी लियोनी

सनी लियोनी को अनोखे अंदाज में डेट पर लड़का ले गया, वीडियो Viral

Posted by - November 15, 2019 0
नई दिल्ली। टिकटॉक पर बालीवुड अभिनेत्री व पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोनी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके टिकटॉक वीडियो को…