molestation with dancer in gorakhpur

गोरखपुर: डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

949 0
गोरखपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक नाबालिग डांसर (molestation with dancer in gorakhpur)  को अगवाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना जब उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आई तो संज्ञान लेते हुए एडीजी, आईजी और एसएसपी सभी थाने पहुंच गए। वहीं, घटना को छिपाने वाले चौकी प्रभारी और ड्यूटी पर मौजूद सिपाही को तत्काल निलंबित करते हुए उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक नाबालिग डांसर को अगवाकर बाइक सवार बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। राहगीरों की मदद से हड़हवा फाटक पुलिस चौकी पहुंची पीड़िता ने चौकी प्रभारी को पूरी घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने मामला टाल दिया।

वहीं, जब बुधवार को पीड़िता की आपबीती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एडीजी, आईजी और एसएसपी सभी थाने पहुंच गए। घटना को छिपाने वाले चौकी प्रभारी और ड्यूटी पर मौजूद सिपाही को तत्काल निलंबित करते हुए उनके खिलाफ मामला छिपाने का केस भी दर्ज करा दिया गया।

पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

पीड़िता मंगलवार की रात एक कार्यक्रम में नृत्य करने के बाद अपनी दो सहेलियों संग वापस घर लौट रही थी। सुनसान रास्ते पर बाइक सवार युवकों ने उसे अगवा कर लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किसी तरह छूटने के बाद पीड़िता हड़हवा फाटक पुलिस चौकी पहुंची और चौकी इंचार्ज बृजेश यादव को आपबीती सुनाई लेकिन चौकी इंचार्ज ने बिना किसी कार्रवाई किए उसे उसकी मां के साथ घर भेज दिया।

अगले दिन पीड़िता की आपबीती बताते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए एडीजी, आईजी और एसएसपी सभी थाने पहुंच गए। नाबालिक नर्तकी की मां की तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया. जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Post

AK Sharma

दीपावली में दीया जलाने का विरोध करने वालों को इटली एक्सपोर्ट कर देना चाहिए: एके शर्मा

Posted by - October 24, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने अपने रायबरेली भ्रमण के दौरान रायबरेली क्लब में…
CM Yogi

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी पर एक माह में रिपोर्ट दें: सीएम योगी

Posted by - September 23, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) की तैयारियों के तहत राज्य के…
Workshop will be organized for the elected representatives of the state

प्रदेश के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए एक दिवयीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का होगा आयोजन

Posted by - May 30, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Yogi) की प्रेरणा एव नगर विकास मंत्री (AK Sharma) के प्रयासों से नगर विकास विभाग…
CM Yogi reached the camp of Bharat Sevashram Sangh

निस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहा भारत सेवाश्रम: सीएम योगी

Posted by - February 1, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) महाकुम्भ नगर के सेक्टर 5 स्थित भारत सेवाश्रम के शिविर…