Ram nath kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ली

1148 0

नई दिल्ली । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने बुधवार को दिल्ली स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली और उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत इसकी पात्रता रखते हैं।

शिक्षा को रोजगार और उद्यमशीलता की क्षमताओं से जोड़ने का हो रहा प्रयास : PM मोदी

राष्ट्रपति भवन के ट्वीट के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने इतिहास के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिये सभी डाक्टरों, नर्सो, स्वास्थ्य कर्मियों तथा प्रशासकों को धन्यवाद दिया।

इसमें बताया गया है कि राष्ट्रपति के साथ उनकी पुत्री अस्पताल गई थीं।

गौरतलब है कि दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत, एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्‍ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

टीकाकरण के लिए लोग कोविन टू-पाइंट जीरो पोर्टल या आरोग्‍य सेतु जैसे अन्‍य आई टी ऐप्‍लीकेशन पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मार्च को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली थी ।

Related Post

Railway

लॉकडाउन में रेलवे को पार्सल से 69.91 करोड़ रु. का राजस्व मिला

Posted by - December 20, 2020 0
अहमदाबाद। सम्पूर्ण लॉकडाउन की विपरीत परिस्थितियों और कठिनतम चुनौतियों के बावजूद  पश्चिम रेलवे (Railways ) ने अपनी 763 पार्सल विशेष…
CM Yogi

कश्मीर को कांग्रेस ने बना दिया था देश के लिए नासूर : योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 19, 2025 0
मथुरा। अन्त्योदय के प्रणेता और एकात्म मानव दर्शन के प्रखर वक्ता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की स्मृति में आयोजित चार…