STF

यूपी एसटीएफ ने की गिरफ्तारी

811 0

यूपी एसटीएफ ने बुलंदशहर जिले के नरोरा इलाके से दो साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के वांछित हत्यारोपी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बताया कि एसटीएफ की टीम ने सूचना मिलने पर लूट की घटना में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी वेद प्रकाश उर्फ टीटू को उसके साथी अशोक उर्फ बंटी को आज उस समय गिरफ्तार कर लिए जब वह बदायूं कचहरी में जाने की फिराक में था। वेद प्रकाश ग्राम जाटनी थाना रामघाट जिला बुलंदशहर और अशोक उर्फ बंटी औरंगाबाद इलाके के खनोता गांव का रहने वाला है।

एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन लाखों रुपये का सोना बरामद

 प्रवक्ता ने बताया कि 19 सितंबर 2019 को नरोरा क्षेत्र में वेद प्रकाश ने अपने दो साथियों उमेश और मोहन के साथ एक व्यक्ति की हत्या कर उससे 23000 रुपये लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस ने उमेश और मोहन को गिरफ्तार कर जेल •ोज दिया था लेकिन वेद प्रकाश तभी से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर मेरठ के पुलिस महानिरीक्षक ने 50000 का इनाम घोषित किया था। वेद प्रकाश उर्फ टीटू और अशोक उर्फ बंटी के विरुद्ध दिल्ली, अलीगढ़, संभल, मुरादाबाद बुलंदशहर और बदायूं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

 गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रामघाट मार्ग पर छुपा कर रखी गई दो मोटरसाइकिल बरामद की है जिन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी थी। वेद प्रकाश ने चार जनवरी को नरोरा कस्बे में एक दुकान में नकाब लगाकर चोरी भी की थी। बरामद 5000 की नकदी उसी दुकान से चोरी की गई थी।

Related Post

'हीरोपंति 2' का पोस्‍टर

टाइगर श्रॉफ ने फिल्‍म ‘हीरोपंति 2’ का पोस्‍टर सोशल मीडिया पर किया शेयर

Posted by - February 28, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पिछले साल ‘वॉर’ जैसी ब्‍लॉकबस्‍टर एक्‍शन फिल्‍म देने के बाद। इस साल ‘बागी 3’ के…
tourists

सैलानियों को भाया उत्तर प्रदेश, 2023-24 में टाइगर रिजर्व में बढ़ी पर्यटकों की संख्या

Posted by - June 15, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सैलानियों (Tourists) को खूब भा रहा है। पर्यटन सत्र 2023-24 में उत्तर प्रदेश के टाइगर रिजर्व (Tiger…

PM के वाराणसी दौरे पर कांग्रेस के 8 सवाल, आईना दिखा कहा-काशी को भाषण नही सुशासन चाहिए

Posted by - July 16, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को वाराणसी दौरे को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने उन पर निशाना साधा है।…