mukesh ambani

अंबानी बने दुनिया के 8वें सबसे अमीर व्यक्ति

1017 0

नई दिल्ली । पिछली हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में अंबानी (Mukesh Ambani) नौवें स्थान पर थे जहां तक देशों के रैंक की बात है तो भारत 177 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है जो पिछले साल की तुलना में 40 अधिक है।

PM नरेंद्र मोदी आज ‘मैरीटाइम इंडिया सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 83 अरब डॉलर के साथ दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। एनर्जी-टू-टेलीकॉम दिग्गज आरआईएल के मूल्य में वृद्धि के मद्देनजर अंबानी की संपत्ति में साल-दर-साल के आधार पर 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

पिछली हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में अंबानी नौवें स्थान पर थे जहां तक देशों के रैंक की बात है तो भारत 177 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है जो पिछले साल की तुलना में 40 अधिक है।

 अरबपतियों की राजधानी बन गई है  मुंबई

बयान में कहा गया है कि मुंबई अरबपतियों की राजधानी बन गई है। यहां अरबपतियों की संख्या 61 तक पहुंच गई है। इसके बाद 40 अरबपतियों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है। इन अरबपतियों की औसत आयु 66 साल है। भारतीय मूल के 32 और अरबपति हैं, जो भारत से बाहर रहते हैं। इनमें लंदन स्थित आर्सेलर मित्तल के एल.एन. मित्तल भी शुमार हैं। अन्य भारतीयों में गौतम अडानी और परिवार शीर्ष 100 अरबपतियों में 48वें स्थान पर रहे।अडानी ग्रीन एनर्जी के 20 अरब डॉलर के वैल्यूएशन के साथ ही अडानी की दौलत बढ़कर लगभग दोगुनी 32 अरब डॉलर हो गई है। दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलोन मस्क हैं जिनकी कुल संपत्ति 197 अरब डॉलर है. मस्क की संपत्ति 2020 में तीन गुना से अधिक हो गई।

Related Post

अजित पवार

अजित पवार ने बदली अपनी ट्विटर प्रोफाइल, अब पूर्व उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र किया

Posted by - November 26, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में 80 घंटे के अंदर उप मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाने वाले अजित पवार ने एक बार फिर अपनी…

PM के वाराणसी दौरे पर कांग्रेस के 8 सवाल, आईना दिखा कहा-काशी को भाषण नही सुशासन चाहिए

Posted by - July 16, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को वाराणसी दौरे को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने उन पर निशाना साधा है।…
24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 1106 मामले

केजरीवाल की पाक को खरी-खरी, नरेंद्र मोदी मेरे भी प्रधानमंत्री हैं

Posted by - January 31, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पाकिस्तान की बेसिर पैर की बयानबाजी का सीएम अरविंद केजरीवाल ने करारा जवाब दिया…