Dilpreet singh DP

लखनऊ कांग्रेस शहर अध्यक्ष बने दिलप्रीत सिंह ‘ङीपी’

2039 0

लखनऊ। यूपी कांग्रेस ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए कांग्रेस के संगठन में बदलाव कर दिया है. एक साल से कुछ ही ज्यादा समय का कार्यकाल होने के बाद लखनऊ शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान को पद से हटा दिया गया. उनकी जगह दिलप्रीत सिंह को शहर अध्यक्ष के रूप में तैनाती दे दी गई।

फिल्म सिटी में ही 40 एकड़ भूमि पर बनेगा फिल्म इंस्टिट्यूट: सीएम योगी

कांग्रेस आलाकमान ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए कांग्रेस के संगठन में बदलाव कर दिया है। एक साल से कुछ ही ज्यादा समय का कार्यकाल होने के बाद शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान को पद से हटा दिया गया। उनकी जगह दिलप्रीत सिंह को शहर अध्यक्ष के रूप में तैनाती दे दी गई। आलाकमान का मानना था कि जिस काम के लिए मुकेश सिंह चौहान को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी उसका वे निर्वहन नहीं कर पाए।

हालांकि कांग्रेस के ही अंदर मुकेश सिंह चौहान को हटाए जाने को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। कई नेताओं का मानना है कि एक साल में मुकेश सिंह चौहान ने कई आंदोलन किए। सड़कों पर उतरकर पार्टी के लिए संघर्ष किया, पार्टी को मजबूती दी है। पार्टी नेता आलाकमान के इस फैसले से हतप्रभ है, वहीं मुकेश सिंह चौहान को भी झटका लगा है।

कांग्रेस पार्टी में महानगर अध्यक्ष को लेकर हुए बदलाव को तमाम नेता और कार्यकर्ता हजम नहीं कर पा रहे हैं। मुकेश सिंह चौहान की जगह दिलप्रीत सिंह को शहर अध्यक्ष बना देना भी उन्हें कम ही रास आ रहा है। हालांकि अध्यक्ष का फैसला है इसलिए सीधे तौर पर कोई उंगली नहीं उठा पा रहा है, लेकिन नाराजगी जरूर बढ़ गई है। एक साल पहले पार्टी हाईकमान ने मुकेश सिंह चौहान को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद अभी कुछ ही माह पहले शहर का विभाजन करते हुए दूसरे शहर अध्यक्ष के रूप में अजय कुमार श्रीवास्तव को उत्तर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब पार्टी ने बड़ा फैसला करते हुए मुकेश सिंह चौहान को हटाकर दक्षिण क्षेत्र के शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिलप्रीत सिंह को सौंप दी। दिलप्रीत ने 2017 का विधानसभा चुनाव लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से लड़ा था।

सिख समुदाय को साधने की कवायद
शहर अध्यक्ष के रूप में दिलप्रीत सिंह की तैनाती की वजह 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में सिख समुदाय को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाना माना जा रहा है। दिलप्रीत को अन्य वर्गों के अलावा खासकर सिख समुदाय को कांग्रेस के साथ जोड़ने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

 

Related Post

MoU signed between UPSDM and NSE

यूपी के 1.5 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगी निशुल्क फाइनेंशियल स्किल्स की ट्रेनिंग

Posted by - June 12, 2026 0
लखनऊ: प्रदेश के युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ना ही अब योगी सरकार का लक्ष्य नहीं है, बल्कि अपनी…
CM Mamta

ममता बनर्जी के नंदीग्राम में मतदान के दौरान लगाए गए आरोप ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’ – EC

Posted by - April 4, 2021 0
नई दिल्ली। बंगाल विधानसभा चुनाव में पिछले हफ्ते नंदीग्राम में एक पोलिंग बूथ पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का…
CM Yogi

कोडीनयुक्त कफ सिरप: आलोक सिपाही, पक्का सपाई : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - December 22, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज विधानसभा में कोडीन कफ सिरप प्रकरण में अभियुक्तों के तार समाजवादी पार्टी…

हमने गुजरात-असम के मुख्यमंत्रियों को जागा दिया लेकिन प्रधानमंत्रीजी अभी सो रहे-राहुल गांधी

Posted by - December 19, 2018 0
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी पर तंज कस्ते हुए ट्वीट किया है और लिखा…