cm yogi in narhi primary school

प्राइमरी स्कूल पहुंचे CM योगी, बच्चों को दी चॉकलेट

1010 0

लखनऊ। यूपी में सोमवार को कक्षा एक से पांच के सरकारी स्‍कूलों को खोल दिया गया है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) ने सरकारी स्‍कूल पहुंचकर व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया और बच्‍चों से बात की।

स्कूल चलें हम…आज से UP के स्कूल फिर से हुए गुलजार, लौट आई बच्चों के चेहरों पर मुस्कान

यूपी में सोमवार को कक्षा एक से पांच के सरकारी स्‍कूलों को खोल दिया गया है। स्‍कूल खुलने पर बच्‍चों के चेहरों पर मुस्‍कान देखने को मिली। स्‍कूल पहुंचने पर बच्‍चों का तिलक लगाकर स्‍वागत किया गया। प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) ने भी सरकारी स्‍कूल पहुंचकर व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया और बच्‍चों से बात भी की।

सीएम योगी  (CM Yogi)ने छात्रों को दिया चॉकलेट

सरकारी प्राइमरी स्कूल नरई की पांचवी कक्षा की छात्रा रचना रावत के लिए सोमवार का दिन बेहद खास है। साल भर के बाद स्कूल खुलें और पहले ही दिन उन्हें सीएम योगी से बात करने का मौका मिला। करीब 10 मिनट तक सीएम योगी (CM Yogi) स्कूल में रुके। छात्रा रचना रावत बताती हैं कि मुख्यमंत्री  (CM Yogi)ने उनका नाम क्लास और घर के बारे में पूछा।

बच्चे बोले सीएम अंकल (CM Yogi) को पास से देखा

सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि उनके लिए यह अनूठा अनुभव था। बच्चे कहते हैं कि उन्होंने सीएम अंकल को बहुत करीब से देखा। उनसे बात की है। सीएम अंकल (CM Yogi) ने जाते-जाते उन्हें चॉकलेट भी दी। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रचना पांडे ने बताया कि “अचानक मुख्यमंत्री (CM Yogi) के विद्यालय में पहुंचने से पूरा माहौल ही बदल गया। किसी ने यह उम्मीद भी नहीं की थी। बच्चों के लिए भी पहली बार अनूठा अनुभव था।”

Related Post

AK Sharma

चीनी मिलें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने वाली महत्वपूर्ण इकाइयां: एके शर्मा

Posted by - December 4, 2025 0
लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मऊ भ्रमण के दौरान आज किसान चीनी मिल लिमिटेड,…
Transformers

योगी सरकार की सख्ती का असर, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता में अभूतपूर्व गिरावट

Posted by - June 13, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा अब…
Mahashivratri

पुलिस की मुस्तैदी के बीच सकुशल संपन्न हुआ महाशिवरात्रि स्नान पर्व

Posted by - February 26, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर 26 फरवरी 2025 को करोड़ों श्रद्धालुओं ने…
cm yogi

प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - September 10, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री व देश के पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न पंडित…