FIRE TO LANDLORD AND TWO CHILDREN

मकान मालकिन समेत दो बच्चों को लगाई आग, एक की मौत

578 0

कानपुर देहात। जिले में महिला सिपाही के पति ने अपने मकान मालकिन और उनके दो बच्चों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में महिला समेत दोनों बच्चे बुरी तरह जल गए. इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। जिले में देर रात थाने में तैनात महिला सिपाही के पति ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने मकान मालकिन और उनके दो बच्चों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में महिला समेत दोनों बच्चे बुरी तरह जल गए।  मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वो बुरी तरह से जल चुके थे। इसके बाद पड़ोसियों ने इस पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी।

अलीगढ़ में दलित किशोरी की हत्या

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर देहात से कानपुर नगर के लिए रिफर कर दिया गया।  वहीं इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था।  इसी दौरान वह सामने से आ रहे कंटेनर से टकराकर घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत

मामला कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली के अकबरपुर कस्बे का है, जहां पर थाने में तैनात सिपाही ऊषा और उसका पति किराए के मकान अर्चना के घर में रहते थे। देर रात सिपाही ऊषा के पति ने मकान मालकिन अर्चना और उसके दो बच्चों के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा द।  इसके बाद वह वहां से भाग निकला, लेकिन इससे पहले की वो ज्यादा दूर भाग पाता, सामने से आ रहे कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी, जिसके बाद वो भी बुरी तरह से जख्मी हो गया। आग की लपटों से घिरी अर्चना और उनके बच्चों की चीखपुकार सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और फिर इस के बाद पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घर का छज्जा गिरने से महिला की मौत

अर्चना के ससुर कैलाश नाथ यादव ने बताया कि “अर्चना खाना बना रही थी। वहीं दोनों बच्चे भी थे और सामने के ही कमरे में आरोपी किराए दार भी रहा करता है। पता नहीं उसके मन मे क्या आया कि अचानक से बहु के ऊपर पेट्रोल फेक दिया और आग लगा दी। पेट्रोल बच्चों के ऊपर भी पड़ गया था, जिसकी वजह से 5 साल की बच्ची और डेढ़ साल का बेटा भी बुरी तरह से जल गए हैं। इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई है। वहीं कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि इस पूरे मामले में छानबीन में की जा रही है।

Related Post

Vidyanjali Portal

विद्यांजलि पोर्टल से परिषदीय विद्यालय का हो रहा ‘कायाकल्प’

Posted by - August 14, 2022 0
लखनऊ। बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं अन्य शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराना योगी सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। साथ ही परिषदीय…
Latghat Power House

33/11केवी लाटघाट बिजली घर की बढ़ाई गयी क्षमता, उपभोक्ताओं में ख़ुशी का माहौल

Posted by - December 27, 2023 0
आजमगढ़। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के प्रयासों से सूबे की विद्युत व्यवस्था में…
Mahakumbh

महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन के लिए लिया जा रहा वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन

Posted by - April 4, 2024 0
लखनऊ। महाकुंभ (Mahakumbh)  2025 के सफल आयोजन के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार इसके लिए पूर्व में कुंभ व अर्द्धकुंभ मेलों…
AK Sharma

प्रोजेक्ट को लगाने में निवेशकों को न आए किसी भी प्रकार की समस्या: एके शर्मा

Posted by - April 20, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (GIS) के दौरान ऊर्जा…
CM Yogi

सीएम योगी ने 242 सहायक बोरिंग टेक्नीशियन को दिया नियुक्ति पत्र

Posted by - December 3, 2023 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि नियुक्ति पत्र पाने वालों के लिए अवसर है, लेकिन हमें जिम्मेदारियां…