Akhilesh yadav in mirzapaur

अखिलेश का बड़ा ऐलान-सरकार बनी तो हर महिला को दिए जाएंगे 1000 रुपये महीना

768 0

मिर्जापुर। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने भाजपा सरकार की ईस्ट इंडिया कंपनी से तुलना की और सपा की योजनाओं की चोरी कर नाम बदलने का आरोप भी लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो हर महिलाओं को सम्मान में हर महीना एक हजार रुपये दिए जाएंगे।

विंध्यवासिनी के दर्शन कर निकल गए अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने मिर्जापुर में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो हर महिलाओं को सम्मान में हर महीना एक हजार रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे पहले हमने बेरोजगारों को 500 रुपये प्रति महीना भत्ता देना शुरू किया था। अब भाजपा नकल करते हुए किसानों को छह हजार रुपये सालाना दे रही है, हम भी बेरोजगारों को साल में छह हजार दे रहे थे।

हर एक महिला के खाते में दिए जाएंगे 1,000 रुपये

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में भले ही अभी एक साल बाकी हो मगर चुनावी सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav)  ने शनिवार को बड़ा एलान किया है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने मिर्जापुर के सबरी स्थित साईं गार्डन में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा अगर अगले साल प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो प्रदेश की हर एक महिला के खाते में 1,000 रुपये दिए जाएंगे।

भाजपा सरकार की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की

इस दौरान अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार की ईस्ट इंडिया कंपनी से तुलना की और सपा की योजनाओं की चोरी कर नाम बदलने का आरोप भी लगाया। यह बातें उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। यह बातें कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण शिविर खत्म होने के बाद मीडिया से बातें शेयर की हैं।

अखिलेश (Akhilesh Yadav)  बोले- 2022 के लिए एक-एक कार्यकर्ताओं को जी-जान से जुटना होगा

तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में समापन के दिन पूर्व सीएम ने कहा कि वोट हमारा और काम हमारा ज्यादा है। ऐसे में कार्यकर्ता जैसे प्रधानी का चुनाव लड़ते हैं और 90 प्रतिशत वोट डलवाते हैं, उसी तरह विधानसभा का चुनाव लड़ना होगा। तभी हम 2022 में भाजपा का मुकाबला कर अपनी सरकार बना सकेंगे।

Related Post

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM योगी सख्त, मंडी परिषद के एक संयुक्त व दो उप निदेशक निलंबित

Posted by - February 19, 2021 0
लखनऊ। वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं के  आरोप में मंडी परिषद के एक संयुक्त निदेशक व दो उप निदेशकों को निलंबित…
Gangster

फिल्मी स्टाइल में पेशी पर आए गैंगस्टर को छुड़ा ले गए साथी, सिपाही घायल

Posted by - July 14, 2022 0
आगरा: फिरोजाबाद के थाना लाइनपार निवासी विनय श्रोत्रिय पर गैंगस्टर (Gangster) का मामला दर्ज है और उसे बरहन पुलिस ने…
cm yogi

डेंगू को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरते स्वास्थ्य विभागः सीएम योगी

Posted by - October 26, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में संचारी रोगों के प्रसार को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्वास्थ्य विभाग…
G-20

प्रदेश के अनूठे गीत, संगीत और नृत्य कलाओं का लुत्फ उठाएंगे G-20 सम्मेलन के अतिथि

Posted by - January 14, 2023 0
लखनऊ। एक विश्व, एक परिवार, एक भविष्य के संकल्प और वसुधैव कुटुम्बकम को आत्मसात किए भारत G-20 देशों की अगुवाई…