up polytechnic college

UP पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए 26 से आवेदन

1566 0

लखनऊ। प्रदेश भर में संचालित राजकीय, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी पॉलिटेक्निक (Polytechnic) संस्थानों में दाखिले के लिए आगामी 26 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन आवेदनों के माध्यम से संस्थानों में संचालित डिप्लोमा एवं पीजी पाठ्यक्रमों में सत्र 2021- 22 के लिए दाखिले होंगे।

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा-राहुल गांधी की है छोटी मानसिकता

प्रदेश भर में संचालित राजकीय, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी पॉलिटेक्निक (Polytechnic) संस्थानों में दाखिले के लिए आगामी 26 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन आवेदनों के माध्यम से संस्थानों में संचालित डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में सत्र 2021- 22 के लिए दाखिले होंगे। इसका कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।

आयोजकों की ओर से दाखिले के संबंध में सभी जानकारी jeecup.nic.in और jeecup.org पर अपलोड की जाएगी। राजधानी समेत प्रदेश भर में करीब 1350 के पॉलिटेक्निक (Polytechnic) संस्थान हैं। इनमें लाखों की संख्या में हर साल दाखिले लिए जाते हैं।

इस बार यह रहेंगे बदलाव

कोरोना संक्रमण के चलते पिछले वर्ष ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था लागू की गई थी। तब सिर्फ कुछ कोर्सेज में ऑनलाइन परीक्षा हुई थी, लेकिन इस बार सभी प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन कराई जाएंगी। प्रदेश के 75 में से करीब 60 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा 15 से 20 जून के बीच कराई जानी प्रस्तावित है।

इंजीनियरिंग से लेकर फार्मेसी तक की मारामारी

इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रदेश भर में संचालित इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के साथ फार्मेसी डिप्लोमा, होटल मैनेजमेंट जैसे रोजगार परक तकनीकी पाठ्यक्रमों में दाखिले होते हैं। इस समय इंजीनियरिंग के साथ फार्मेसी डिप्लोमा में दाखिले को लेकर काफी मारामारी चल रही है। बीते वर्षों में फार्मेसी कॉलेजों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है।

Related Post

Hapur will become the new growth center of Delhi-NCR.

योगी सरकार के निवेश विजन से हापुड़, बना नया औद्योगिक और शहरी विकास का केंद्र

Posted by - December 15, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में सरकार उत्तर प्रदेश को निवेश और औद्योगिक विकास का बड़ा गंतव्य…
AK Sharma

रायबरेली में ऊर्जा मंत्री का औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं की सुनी शिकायतें

Posted by - September 15, 2022 0
रायबरेली। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा (AK Sharma) बुधवार की देर रात अचानक बछरावां के विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए,यहां…
CM Yogi

Bihar Election: राजद-कांग्रेस पर योगी का प्रहार, बोले- यह फर्जी वोट डलवाएंगे, चेहरा नहीं दिखलाएंगे

Posted by - October 16, 2025 0
सहरसा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार से बिहार विधानसभा के चुनावी रण में उतरे। उन्होंने दूसरी…