Priyanka in Mathura Kisan Mahapanchayat

कहीं गोवर्धन पर्वत को बेच न दे सरकार,बचा के रखना: प्रियंका गांधी

908 0

मथुरा। जिले के हाईवे थाना क्षेत्र पाली खेड़ा गांव में किसानों की महापंचायत को संबोधित करने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई हैं। महापंचायत को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने कहा कि स्थानीय लोग संभाल के रखना कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गोवर्धन के गिरिराज पर्वत को ही न बेच दें। हजारों की संख्या में किसान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं।

मथुरा किसान पंचायत में प्रियंका ने लगाए ‘बिहारी जी’ और ‘राधे रानी’ के जयकारे

मथुरा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) आज नए कृषि कानूनों के विरोध में हुंकार भर रही हैं। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)ने किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय लोग संभाल के रखना कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गोवर्धन के गिरिराज पर्वत को ही न बेच दें।

मंगलवार को प्रियंका गांधी मथुरा में

मंगलवार को हाईवे क्षेत्र पाली खेड़ा गांव में किसानों की महापंचायत को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) थोड़ी देर में संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पाली खेड़ा गांव में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।

कृषि बिल के विरोध को लेकर किसानों की महापंचायत

कृषि बिल के विरोध को लेकर पिछले तीन महीनों से किसान केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) किसानों की महापंचायत को संबोधित करेंगी। जिसमें हजारों की संख्या में किसान एकजुट होकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। शाम 4:30 पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने भी जाएंगी।

Related Post

Rajnath Singh

मोदी के नेतृत्व में उद्योगों को लेकर लोगों की धारणा बदली: राजनाथ सिंह

Posted by - February 10, 2023 0
लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए कहा कि…
Footwear-Leather Industry

कानपुर में स्थापित होगा उत्तर प्रदेश का पहला फुटवियर पार्क

Posted by - May 14, 2025 0
लखनऊ/कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) औद्योगिक बुनियादी ढांचे को…
Sambhav Abhiyan 4.0

योगी सरकार के ‘संभव अभियान 4.0’ से कुपोषण और एनीमिया पर कसा शिकंजा, श्रावस्ती बना रोल मॉडल

Posted by - July 8, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार का संभव अभियान 4.0 (Sambhav Abhiyan 4.0) पोषण और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में सफलता की नई कहानी…
CM Yogi

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार काशी आ रहे प्रधानमंत्री, हो अभूतपूर्व स्वागत: सीएम योगी

Posted by - February 14, 2024 0
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित और शिलान्यास होने वाले विकास कार्यों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…