kaushambi crime

कौशांबी में पुलिस कस्टडी से फारार हुआ गैंगरेप का आरोपी

763 0
कौशांबी।  जिले में दलित किशोरी से गैंगरेप के आरोपी का पुलिस कस्टडी से फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था, जहां उसे इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह वह प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज में बने बाथरूम की खिड़की तोड़ कर फरार हो गया। गैंगरेप के आरोपी के फरार होने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों जिले की पुलिस मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से कतरा रही है।

जानिए  क्या है पूरा मामला :-

शुक्रवार को सराय अकिल थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ घूमने गई एक किशोरी के साथ तीन आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद किशोरी ने इस मामले की सूचना परिजनों समेत पुलिस को दिया। किशोरी ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ घूमने गई थी, तभी इस दौरान प्रेमी को मना करने के बाद भी जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, तभी वहां तीन अन्य लोग पहुंचे और किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रेमी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुआ था फरार आरोपी

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद तीन अभियुक्तों की तलाशी में जुटी हुई थी तभी पुलिस को सूचना मिली कि गैंगरेप का आरोपी गुलशन सराय अकिल थाना क्षेत्र के कनैली गांव के पास जंगल में मौजूद है, जहां पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची, जिसके बाद आरोपी और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गुलशन के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

आरोपी मेडिकल कॉलेज से पुलिस अभिरक्षा में हुआ फरार

पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह आरोपी बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलने पर दोनों जिले की पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Post

UPPCS (J)

साक्षात्कार खत्म होने के 48 घंटे के अंदर UPPCS ने रिजल्ट डिक्लेयर कर दर्ज की बड़ी उपलब्धि

Posted by - August 30, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश में किसी भी चयन प्रक्रिया में गुणधर्मिता,शुचिता,पारदर्शिता के साथ-साथ समयबद्धता को प्राथमिकता पर रखकर परिणाम की पक्षधर योगी…

सीएम योगी का दावा, कोरोना संकट के बीच विकसित देशों के मुकाबले यूपी में हुआ बेहतर काम

Posted by - July 25, 2021 0
कोरोना महामारी के बीच बदइंतजामी को लेकर आलोचना झेल रहे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सबसे बेहतर…
CM Yogi

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश में बढ़ी है खेल संस्कृति: सीएम योगी

Posted by - March 21, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पुलिस खेल कुंभ युवा शक्ति को खेल कूद की गतिविधियों से…
AK Sharma

सात अन्य केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में भी दूसरे प्रदेशों को पीछे छोड़ा: एके शर्मा

Posted by - August 9, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज विधानसभा में राष्ट्रीय लोक दल के…