Lucknow Crime

Lucknow: शराब के ठेके पर दो गुटों में फायरिंग, एक युवक की मौत

658 0

लखनऊ। जिले के काकोरी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात शराब ठेके पर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग (firing in lucknow) में गोली लगने से ठेके के पास खड़े अजीत राजपूत (Ajeet Rajpoot)नाम के युवक की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक अपने दो दोस्तों के साथ अंडा रोल खाने आया था। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

शराब दुकानदार के परिचित थे हमलावर

DCP साउथ रवि कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि विवाद किसी और से था। हमला करने वाला शराब दुकानदार रवि यादव के परिचित था। रवि ने ही गोली चलाने वाले बदमाशों को बुलाया था। वह किसी और की हत्या करवाना चाहता था। पुलिस टीमें तलाश कर रही है। उसके पकड़े जाने के बाद हत्या की वजह सामने आएगी। आसपास के CCTV के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। DCP ने कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानें क्या है पूरा मामला?

JCP क्राइम नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि नरौना गांव के काकोरी मोड़ के पास एक देशी व अंग्रेजी शराब की दुकान है। शनिवार रात करीब 10:00 बजे मौदा गांव निवासी अजीत अपने दो साथियों के साथ दुकान के बाहर खड़ा होकर अंडा रोल खा रहा था। इसी बीच दुकान पर मौजूद नरौना व मौदा गांव के कुछ लोग आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल(firing in lucknow) गई। इसी बीच अजीत(Ajeet Rajpoot) गोली लगने से घायल हो गया। उसने सीने के बाएं हिस्से में गोली लगी थी। अजीत के काफी खून बह गया था। आनन-फानन में उसके दोस्त अनुराग व अटल पास के हॉस्पिटल में ले गए। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

Related Post

CM Yogi

उप्र के बाहर भी अब देश के 5 बड़े एयरपोर्ट्स पर ‘ब्रांड यूपी’ का होगा प्रमोशन

Posted by - August 28, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ने अब यूपी को टूरिज्म के…
Sanyukta Bhatia

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट के अन्तर्गत कार्यशाला में 18 संस्थाओं ने किया प्रतिभाग

Posted by - September 2, 2022 0
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा महापौर (Sanyukta Bhatia) की अध्यक्षता एवं मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब (Dr. Roshan Jacob)  की उपस्थिति…
Gorakshpeethadhishwar Yogi

तिलकोत्सव में संतों व श्रद्धालुओं ने लिया गोरक्षपीठाधीश्वर का आशीर्वाद

Posted by - October 24, 2023 0
गोरखपुर। विजयादशमी के पवित्र पर्व पर मंगलवार दोपहर में गोरखनाथ मंदिर के तिलक हाल में पारंपरिक तिलकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन…
Maha Kumbh

महाकुम्भ : महाशिवरात्रि के लिए बढ़ाई गई आपातकालीन चिकित्सा सुविधा

Posted by - February 21, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) में संगम स्नान के लिए आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की…