मुजफ्फरनगर में डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि के विरोध में धरना, प्रदर्शन

777 0

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर में रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में उनकी टीम ने रैली निकाली। ये रैली भोपा रोड, संजय मार्ग पर श्रीराम दरबार कार्यालय से निकाली गयी।

जिले में रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में उनकी टीम ने रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने हाथों में काली पट्टी बांध रखी थी। उन्होंने बढ़ती हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की।

समाजसेवियों ने महंगाई के खिलाफ एक रैली निकाली, जिसमें समाजिक संगठन, धार्मिक और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी भी शामिल हुये। पैदल निकाली गयी वाहन रैली भोपा पुल से होते हुए नवीन पेट्रोल पंप पर पहुंची। इस दौरान बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। उन्होंने जल्द ही बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की। समाजसेवक मनीष चौधरी ने कहा कि नोटबंदी के बाद कोरोना काल से ही आम आदमी की कमर टूटी हुई है और रोजगार कम हो गये हैं, जिससे बेरोजगारी और बुखमरी बढ़ी है।

अब रसोई गैस के साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोगों को महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है, जिससे दो वक्त की रोटी मिलने में भी लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत ही पूरी नहीं हो पा रही है और दिनोदिन महंगाई बढ़ती जा रही है,जिससे आम जनता परेशान है।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री ने ‘काशी कोतवाल’ और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

Posted by - April 4, 2026 0
वाराणसी। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार सुबह बाबा विश्वनाथ व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का दर्शन-पूजन किया।…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया

Posted by - November 16, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवम् ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने संचारी रोगो की रोकथाम के लिए लखनऊ…
UP International Trade Show

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में एनर्जी सेक्टर पर भी होगा विशेष तौर पर फोकस

Posted by - September 6, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार सितंबर महीने में दो प्रमुख आयोजन करने…