Swachh Virasat Abhiyan

यूपी के स्वच्छ विरासत अभियान को मिला प्रतिष्ठित हडको अवार्ड

401 0

लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश के स्वच्छ विरासत अभियान (Swachh Virasat Abhiyan) को देश के प्रतिष्ठित हडको अवार्ड (2022-2023) (HUDCO Award) के लिए चुना गया है। अभियान को बेस्ट प्रैक्टिसेस टू इम्प्रूव द लिविंग एन्यवारमेंट (Best Practices to improve the living environment) 2022-23 में पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।

यह एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार सैनिटेशन कैटेगरी में दिया जाएगा। भारत सरकार के उपक्रम हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से इसकी घोषणा की गई है।

Swachh Virasat Abhiyan

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री भारत सरकार हरदीप पुरी (Hardep Puri) आगामी 25 अप्रैल को नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित हडको इण्डिया हैविटेड सेंटर में आयोजित का समारोह में यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।

75 पर्यटक स्थलों पर 10 दिन का विशेष अभियान

नगर विकास मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के नगरों को ‘गुड टू ग्रेट (Good to Great)’ बनाते हुए वैश्विक GCity बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में 14 जनवरी 2023 यानी मकर संक्रांति के दिन से पतंग महोत्सव के साथ ‘स्वच्छ विरासत’ अभियान की शुरुआत की गई । इसमें प्रदेश के 75 पर्यटक और ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया।

Swachh Virasat Abhiyan

इन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए गए। नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, साइट के अंदर प्लॉग रन जैसी गतिविधियों के माध्यम से घाट, तालाब, बाजार समेत अन्य वाणिज्यिक क्षेत्र की साफ-सफाई में आम जनमानस को शामिल किया गया।

Swachh Virasat Abhiyan

10 दिन के इस सफल अभियान का समापन 24 जनवरी को यूपी स्थापना दिवस के दिन गौपूजा के साथ किया गया।

Swachh Virasat Abhiyan

देश भर से आए थे पुरस्कार के दावेदार

भारत सरकार के उपक्रम हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रतिष्ठित हडको अवार्ड 2022-23 (HUDCO Award) के लिए देश भर से इन्ट्री प्राप्त की गई थी। इसमें, स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से भी इन्ट्री भेजी गई। कई चरणों के परीक्षण के बाद जूरी मंडल ने ‘स्वच्छ विरासत’ अभियान को फील्ड विजिट के लिए चुना।

हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की एक टीम ने बीती 3 अप्रैल को लखनऊ के इमामबाड़ा, रेसीडेंसी समेत कई स्थलों का निरीक्षण भी किया। कई चरणों के परीक्षण के बाद ही ‘स्वच्छ विरासत’ अभियान को प्रतिष्ठित हडको अवार्ड बेस्ट प्रैक्टिसेस टू इम्प्रूव द लिविंग एन्यवारमेंट (Best Practices to improve the living environment) 2022-23 में पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Related Post

up budget session

UP Budget 2021 : सत्र से पहले विधानसभा के सामने सपा का प्रदर्शन, ट्रैक्टर से गन्ना लेकर पहुंचे विधायक

Posted by - February 18, 2021 0
लखनऊ।  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के साथ उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र ( up budget 2021)  आज से…
Azam Khan

आजम खान की जेल ट्रांसफर मामला गरमाया, कोर्ट के निर्देशों के बाद प्रशासन में मचा हड़कंप

Posted by - February 28, 2020 0
रामपुर। यूपी की रामपुर कोर्ट में शुक्रवार को सपा सांसद आजम खान , उनकी पत्नी सपा विधायक तजीन फातमा और…
AK Sharma

विगत तीन वर्षों में कुशीनगर जिले में सबसे ज्यादा विकास कार्यों कराए गए: एके शर्मा

Posted by - May 16, 2025 0
लखनऊ/कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) अपने दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार शाम…
#UPYogiBudget2023

Twitter पर 1 अरब, 20 करोड़ बार यूजर्स तक पहुंचा योगी का उपयोगी बजट, टॉप ट्रेंड हुआ #UPYogiBudget2023

Posted by - February 22, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को यूपी के इतिहास…
Abhishek Manu Singhavi

PM मोदी और केंद्र सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, सिंघवी ने ठहराया कोरोना संकट के लिए जिम्मेदार

Posted by - April 23, 2021 0
 नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को कोविड-19 की दूसरी लहर को संभालने में नाकाम रहने पर सरकार पर फिर से…