श्रीधरन भाजपा में शामिल होकर, लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

942 0

भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि   मेट्रो मेन श्रीधरन केरल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल होंगे।
भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि श्रीधरन 21 फरवरी को कासरगोड़ से पार्टी की विजय यात्रा शुरू होने के दौरान पार्टी में शामिल होंगे।  श्रीधरन को देश में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में बदलाव का श्रेय दिया जाता है।

हमले में बंगाल के मंत्री जाकिर हुसैन घायल

सुरेंद्रन ने संवाददाताओं को बताया कि श्रीधरन ने भाजपा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। वहीं, श्रीधरन ने कहा कि वह केरल के लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के वास्ते भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने राज्य की माकपा नीत एलडीएफ सरकार पर जनता को विकास कार्यों से वंचित रखने का आरोप लगाया। केरल की महत्वाकांक्षी कोच्चि मेट्रो रेल परियोजना में अहम भूमिका निभाने वाले 88 वर्षीय श्रीधरन ने कहा कि अगर पार्टी निर्णय लेती है तो वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा सीट को लेकर भाजपा ही निर्णय करेगी। केरल की एलडीएफ सरकार पर निशाना साधते हुए श्रीधरन ने कहा कि वे राज्य की जनता को बेहतर प्रशासन उपलब्ध नहीं करा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा का हित राज्य की जनता के हितों से ऊपर जान पड़ता है। इससे पहले सुरेंद्रन ने कहा कि भाजपा श्रीधरन को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाना चाहती है। उन्होंने कहा, यह मांग हम उनके समक्ष रखेंगे।

Related Post

CM Yogi

2024 में 2014 और 2019 से भी बड़े बहुमत के साथ बनेगी मोदी सरकारः सीएम योगी

Posted by - January 25, 2024 0
बुलंदशहर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने बुलंदशहर…
AK Sharma

ईमानदारी से योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाएं: एके शर्मा

Posted by - March 25, 2023 0
सिद्धार्थनगर/लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने शनिवार को योगी सरकार की एक वर्ष के विकास…

अखिलेश यादव ने कानपुर से की ‘विजय रथ यात्रा’ की शुरुआत, बीजेपी ने साधा निशाना

Posted by - October 12, 2021 0
कानपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी बिगूल कानपुर से फूंक दिया। जाजमऊ गंगा पुल…
जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले- JNU हिंसा के लिए गृह मंत्री व MHRD मंत्री जिम्मेदार

Posted by - January 9, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हुई हिंसा के खिलाफ जहां एक ओर छात्रों का प्रदर्शन…
CM Yogi

किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से की मुलाकात

Posted by - December 18, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से रविवार को उनके सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक)…