India's junior women's hockey team

भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम चिली दौरे पर रही अजेय, स्वदेश लौटी

1583 0

नई दिल्ली। भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम (India’s junior women’s hockey team) चिली के सफल दौरे का समापन करने के बाद बुधवार को स्वदेश लौट आई है। बता दें कि भारतीय टीम इस दौरे पर अजेय रही है।

टीम ने छह मैचों की सीरीज के पांच मैच जीते, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टीम के साथ उतरने पर कप्तान सुमन देवी थूदम ने कहा कि हम महामारी के बाद प्रतिस्पर्धी हॉकी को फिर से शुरू करने का अवसर पाकर बहुत खुश हैं।

रिलायंस जियो दिग्गज कंपनियों को पछाड़ बना दुनिया का पांचवां स्ट्रॉंगेस्ट ब्रांड

यह सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के लिए एक बहुत अच्छा अनुभव था । इससे हमें एक बड़ा आत्मविश्वास मिला है क्योंकि नया साल हमारे लिए काफी अहम है। टीम अब दो सप्ताह के ब्रेक पर जा रही है जिसके बाद वह एशिया कप के लिए अपनी तैयारी शुरू करेगी। एशिया कप अप्रैल में होने वाला है। सुमन ने कहा कि हम निश्चित रूप से जूनियर महिला एशिया कप और एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप दोनों पर में अच्छा करना चाहते हैं और ब्रेक के बाद इन्हीं आयोजनों को ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू करेंगी।

भारत ने चिली जूनियर महिला टीम के खिलाफ दो मैच खेलकर दौरे की शुरूआत की थी। दोनों क्रमशः 5-3 और 4-2 के स्कोर के साथ भारत के पक्ष में रहे। इसके बाद चिली की सीनियर टीम के खिलाफ भारत ने क्रमश:  3-2, 2-0 और 2-1 से जीत हासिल की। दोनों टीमों टीमों के बीच खेला गया अंतिम मैच 2-2 से ड्रा रहा था।

Related Post

पीएम मोदी ने 35 राज्यों को दी ऑक्सीजन प्लांट की सौगात, कहा- भारत ने हासिल किया लक्ष्य

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स ऋषिकेश से 35 राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पीएम केयर्स के तहत…

नरेंद्र गिरि आत्महत्या केस: सीबीआई ने आरोपियों को हिरासत में लिया, आज होगी पूछताछ

Posted by - September 28, 2021 0
प्रयागराज। महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में सीबीआई की टीम आरोपी आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी से आज पूछताछ…
JP Nadda

हरिद्वार पहुंचे नड्डा, संतों ने त्रिशुल भेंटकर दिया विजयश्री का आशीर्वाद

Posted by - April 5, 2024 0
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) अपने चुनावी दौरे पर शुक्रवार को तीर्थनगरी हरिद्वार पहुंचे…