vaccination

यूपी में वैक्सीनेशन की दूसरी डोज 15 फरवरी से लगेगी, तैयारी पूरी : योगी

1169 0

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 22 जनवरी को होने वाले  वैक्सीनेशन ( Vaccination) कार्य की सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जायेगी और अगले तीन दिन में राज्य सरकार को कोरोना वैक्सीन की अतिरिक्त डोज उपलब्ध हो जाएंगी, इसके तहत 18 लाख डोज मिलेंगी।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा कर रहे थे। श्री योगी ने कहा कि अभियान के प्रथम चरण के तहत हेल्थ वर्कर्स का कोरोना वैक्सीनेशन किया जा रहा है। शुक्रवार को होने वाले वैक्सीनेशन कार्य की सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रथम चरण में वैक्सीनेट किए गए हेल्थ वर्कर्स को, निर्धारित समय अवधि के क्रम में, 15 फरवरी से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दिया जाना प्रारम्भ किया जाएगा।

भारतीय महिला हॉकी की जूनियर टीम ने चिली को 3-2 से हराया

इस मौके पर श्री योगी को अवगत कराया गया कि आगामी सप्ताह बृहस्पतिवार व शुक्रवार को वैक्सीनेशन ( Vaccination)  कार्य किया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए 1477 बूथ स्थापित किए जाएंगे। आगामी सप्ताह तक 26,667 हेल्थ वर्कर्स का कोरोना वैक्सीनेशन सम्पन्न कर लिया जाएगा। वर्तमान में 10.50 लाख वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। आगामी 03 दिन में भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार को कोरोना वैक्सीन की अतिरिक्त डोज उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके तहत 18 लाख डोज मिलेंगी।

Related Post

CM Dhami launched the e-Vidhan Sabha application

ई-विधानसभा एप्लीकेशन का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

Posted by - February 18, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विधानसभा के उपवेशन के लिए ई-विधानसभा एप्लीकेशन का शुभारंभ किया। ई-विधानसभा के…
CM Vishnudev Sai

भारतीय किसान मोर्चा ने घरघोड़ा धरमजयगढ़ से यात्री ट्रेन चलाने मुख्यमंत्री साय को सौंपा ज्ञापन

Posted by - March 27, 2024 0
रायगढ़। खरसिया से धरमजयगढ़ रेलवे ट्रेक मार्ग तीन साल से बनकर तैयार है। वर्तमान में कोयला परिवहन किया जा रहा…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, बोले- वैक्सीन एक्सपोर्ट कर पब्लिसिटी हासिल करना चाहती है केंद्र?

Posted by - April 9, 2021 0
ऩई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों (Corona Cases) और देश के कई राज्यों में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की संख्या…
Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित, 6 महीनों के लिए बढ़ाया गया AFSPA

Posted by - April 1, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों और चार पुलिस स्टेशनों को अशांत क्षेत्र घोषित…