PV Sindhu

थाईलैंड ओपन के दूसरे दौर में पहुंची भारत की पीवी सिंधू

1443 0

बैंकॉक। बैंकॉक में खेले जा रहे टोयोटा थाईलैंड ओपन में मंगलवार को विश्व चैम्पियन महिला बैडमिंटन खिलाड़ी भारत की पीवी सिंधु (PV Sindhu)  ने दूसरे दौर में जगह बना ली है। उन्होंने पहले दौर में स्थानीय खिलाड़ी बुसानन ओनगबा मुरानफान को मात दी है। सिंधु ने बुसानन को 21-17, 21-13 से हराया है। यह मैच 43 मिनट तक चला। कोविड-19 के कारण लगे ब्रेक के बाद सिंधु की यह पहली जीत है।

899 रुपये में करें हवाई यात्रा, ऑफर की आखिरी तारीख आज

बुसानन ने योनेक्स थाईलैंड ओपन में सायना नेहवाल को मात दी थी। पहले गेम में बुसानन ने 13-8 से बढ़त ले ली थी। सिंधु ने हालांकि यहां से दमदार वापसी की और गेम अपने नाम कर लिया है।

दूसरे गेम में बुसानन ने पीवी  सिंधु (PV Sindhu)  को मात देने के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने यह गेम 21-17 से अपने नाम करते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई है। दूसरे दौर में सिंधु का सामना दोहा हैनी और किसोना सेलावडुरे के बीच होने वाली मैच की विजेता से होगा।

Related Post

Musewala

गैंग का ऐलान, मूसेवाला के हत्यारों की सूचना देने वाले को मिलेगा 5 लाख का इनाम

Posted by - June 2, 2022 0
चंडीगढ़: गैंगस्टर भूप्पी राणा गैंग (Bhuppi Rana Gang) ने फेसबुक पर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) की हत्यारों की सूचना देने…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने अम्ब्रेला ब्राण्ड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की प्रगति की समीक्षा की

Posted by - January 5, 2024 0
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को अंतर्रास्ट्रीय बाजार में…
विक्रम लैंडर का मलबा मिला

चंद्रयान-2: विक्रम लैंडर का मलबा मिला, जानें इंजीनियर शनमुगा ने कैसे ढूढ़ा?

Posted by - December 3, 2019 0
नई दिल्ली। नासा ने भारत के महत्वकांक्षी चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा मिलने का दावा किया। इसके साथ ही…