Amitabh Bachchan

अमितााभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ की शूटिंग पूरी की, रिटायर होने का किया ऐलान

1385 0

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan ) ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ की शूटिंग पूरी कर ली है।
अमिताभ बच्चन ने इस शो के अंतिम पड़ाव की शूटिंग का जिक्र अपने ब्लॉग में किया है। इसी के साथ अपने रिटायर होने की भी बात कही है।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan ) ने अपने ब्लॉग में रिटायरमेंट का जिक्र करते हुए लिखा है, ‘मैं अब थक चुका हूं और रिटायर हो रहा हूं। मैं माफी चाहता हूं आप सभी से। कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग का यह आखिरी दिन बहुत लंबा रहा है। शायद कल बेहतर हो पाऊंगा, लेकिन याद रखिएगा। काम तो काम होता है और इसे पूरी शिद्दत से किया जाना चाहिए।’

कोरोना महामारी पर भारी पड़ी आस्था, संगम में 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

अमिताभ ने लिखा है, ‘जो प्यार और स्नेह पैदा किया गया वह शूट के आखिरी दिन विदाई देता है। सब एकसाथ जमा हुए। चाहत तो कभी न रुकने की है, लेकिन आगे बढ़ते रहना है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह जल्द ही दोबारा हो । क्रू और टीम काफी केयरिंग और हार्ड वर्किंग थी। ये वैसी चीजें हैं जो सेट से आपको खींचती हैं।

पूरी टीम साथ इकट्ठी हुई, जिनके पास एक-दूसे के सात बिताई कई महीनों की अच्छी यादें हैं।’सेट पर प्यार, केयर, स्नेह और गिफ्ट्स और सराहना का आदान-प्रदान किया गया औऱ पूरी टीम की ओर से बहुत ही सुंदर जेश्चर रहा। आगे बढ़ते रहते हैं और आंसू बहते हैं, लेकिन एक कल नया दिन होता है।

बता दें कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से हमेशा जुड़े रहते हैं। वह फैंस के लिए खास तस्वीरें और अपनी जिंदगी के किस्से साझा करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक बच्चन की बचपन की तस्वीर साझा करने की वजह से चर्चा में थे।

Related Post

बर्थडे स्पेशल: कैंसर के बाद हुआ ऐसा हाल पहचान नहीं पाएंगे आप

Posted by - July 31, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। हिंदी सिनेमाजगत में अदाकारी एक्ट्रेस मुमताज का 31 जुलाई को 72 वां जन्मदिन मना रही हैं। ​उन्होंने बतौर…

‘ ऑफिसर अर्जुन सिंह IPS बैच 2000 ‘ का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च मुंबई में मीडिया की उपस्थिति में हुआ

Posted by - October 12, 2019 0
प्रियांशु चटर्जी की आगामी फिल्म ‘ऑफिसर अर्जुन सिंह IPS बैच 2000’ का ट्रेलर और म्यूजिक बड़ी धूम धाम से मुंबई…
बॉलीवुड की रामायण में ये साबित होंगे बेहतर पात्र

रामानंद सागर के शो की सीता बोलीं- बॉलीवुड की रामायण में ये साबित होंगे बेहतर पात्र

Posted by - April 4, 2020 0
मुंबई। कोरोनावायरस के खात्मे के लिए पीएम मोदी ने देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू किया है। इस दौरान…
हाउसफुल 4 ट्रेलर

हाउसफुल 4 ट्रेलर का फैंस में दिखा जबरदस्त क्रेज,बोले- ‘हाउसफुल’ होंगे शो

Posted by - September 27, 2019 0
नई दिल्ली। मल्टी स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार,…