Sonu Sood

सोनू सूद को बीएमसी का नोटिस के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट, ये है मामला

1443 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood )ने जुहू स्थित रिहायशी इमारत में कथित तौर पर बिना इजाजत अवैध रूप से ढांचागत बदलाव किया था। इस पर बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा जारी नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है।

सूद ने अधिवक्ता डी पी सिंह के जरिये पिछले हफ्ते अदालत में दायर अपनी याचिका में कहा कि उन्होंने छह मंजिला शक्तिसागर इमारत में कोई ‘अवैध या अनधिकृत निर्माण’ नहीं कराया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश पृथ्वीराज चव्हाण की एक सदस्यीय पीठ सोमवार को उनकी याचिका पर सुनवाई करेगी।

सिंह ने कहा कि याचिकाकर्ता (सूद) ने इमारत में ऐसा कोई बदलाव नहीं कराया है जिसके लिए बीएमसी की अनुमति जरूरी हो। केवल वे बदलाव ही किए गए हैं जिसकी महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं नगर योजना (एमआरटीपी) अधिनियम के तहत अनुमति है। याचिका में पिछले साल अक्टूबर में बीएमसी द्वारा जारी नोटिस को रद्द करने और इस मामले में अभिनेता के खिलाफ किसी दंडनात्मक कार्रवाई से अंतरिम राहत देने का भी अनुरोध किया गया है।

ऋतिक रोशन की नई फिल्म ‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण आएंगी नजर

उल्लेखनीय है कि पिछले साल बीएमसी से नोटिस मिलने के बाद सोनू सूद (Sonu Sood ) ने दीवानी अदालत का रुख किया था, लेकिन वहां राहत नहीं मिलने पर उन्होंने हाईकोर्ट की ओर रुख किया है। बीएमसी ने पिछले हफ्ते जुहू पुलिस थाने में शिकायत देकर कथित तौर पर बिना अनुमति आवासीय इमारत को होटल में तब्दील करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी।

बीएमसी ने पुलिस को शिकायती पत्र तब दिया जब उसने इमारत के निरीक्षण करने पर कथित तौर पर यह पाया कि सूद द्वारा निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया है और पिछले साल अक्टूबर में नोटिस दिए जाने के बावजूद वह अवैध निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।

उल्लेखनीय है कि सूद ‘दबंग’, ‘जोधा-अकबर’ और ‘सिम्म्बा’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं और पिछले साल वह तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की थी।

Related Post

‘एवेंजर्स:एंडगेम’ बनाती नजर आ रही नया रिकॉर्ड, इतने करोड़ का आंकड़ा पार

Posted by - May 10, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। हॉलीवुड की फिल्म ‘एवेंजर्स:एंडगेम’ नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। फिल्म जल्द ही 400 करोड़ पार करती…
Mamta Banerjee

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- चुनाव आयोग अपना नाम ‘मोदी कोड ऑफ कंडक्ट’ रख ले

Posted by - April 11, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते…
प्रीति जिंटा

गोल्डन ग्लोरी अवार्ड्स 2019 : अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने साहिल रोहिरा को किया सम्मानित

Posted by - September 25, 2019 0
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर, साहिल रोहिरा जिन्होंने कई लोकप्रिय बी-टाउन अभिनेताओं के साथ काम किया है, वें अति उत्साहित हैं क्योंकि उन्हें…

अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा सांसद, कहा- सुरक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में मोदी सरकार फेल

Posted by - July 25, 2021 0
केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर लगातार हमला बोलने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कोरोना को लेकर सरकार को…
CM Nayab Saini

लाडो लक्ष्मी योजना लागू करने की पूरी रूपरेखा तैयार: मुख्यमंत्री सैनी

Posted by - January 23, 2025 0
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा सरकार अपने घोषणापत्र में किए…