dandruff

घरेलू नुस्खे दिला सकते हैं डैंड्रफ से छुटकारा, करें ये उपाय

1730 0

नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में बालों का झड़ना और डैंड्रफ (dandruff) एक आम समस्या है। इस मौसम में स्कैल्प ड्राई होने की वजह से डैंड्रफ (dandruff) जल्दी होता है और ये बालों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाता है।

कूड़ा बीनने वाले बच्चों के बीच शिक्षा की लौ जला रहीं हैं उमा मिश्रा

 

डैंड्रफ की वजह से बाल कमजोर हो जाते हैं और बड़ी ही आसानी से टूटने लगते हैं। बालों की सही देखभाल न करना और शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी के चलते डैंड्रफ की समस्या होती है। कई बार बाल भी बेहद ड्राई हो जाते हैं। हालांकि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप बड़ी ही आसानी से डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं डैंड्रफ से छुटकारा पाने के आासन उपायों के बारे में।

 

  • एलोवेरा में मौजूद एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टीज डैंड्रफ (dandruff) की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। एलोवेरा बालों के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसे स्कैल्प पर लगाने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है।
  • लेमनग्रास ऑयल में रोगाणुरोधी और एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से सर पर किसी भी तरह का इंफेक्शन नहीं होता है।
  • टी ट्री ऑयल में टेरपिनेन-4 ऑल नामक एक तत्व होता है जो डैंड्रफ की समस्या को कम करता है। इसके अलावा यह बालों को जड़ से पोषित भी करता है।
  • बालों से डैंड्रफ को खत्म करने के लिए दही काफी फायदेमंद होती है। दही को आप बड़ी ही आसानी से पूरे स्कैल्प पर लगा सकते हैं। यह डैंड्रफ को कम करने में मदद करेगी।
  • डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए किसी अच्छी कंपनी का एंटी डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप डॉक्टर की सलाह लेकर किसी अच्छे हर्बल या आयुर्वेदिक एंटी डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • स्कैल्प पर बेकिंग सोडा लगाने से भी डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। हालांकि इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि ये कई लोगों पर रिएक्शन भी कर सकता है।
  • बालों को हेल्दी रखने के लिए अच्छी डाइट का सेवन जरूर करें। इसके अलावा तनाव कम रखें और ज्यादा खुश रहें।

Related Post

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव : बीजेपी के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, यहां देखें नाम

Posted by - January 22, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरे होने के एक दिन बाद बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की…

भाजपा ने पहले जिसे बताया भ्रष्टाचारी अब उसी को किया कैबिनेट में शामिल – पूर्व आईएएस

Posted by - July 10, 2021 0
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों…

‘लव जिहाद और नार्कोटिक जिहाद ,आतंकवाद में धकेली जा रहीं दूसरे धर्म की लड़कियां

Posted by - September 9, 2021 0
सायरो मालाबार चर्च से जुड़े पाला बिशप मार जोसेफ कल्लारनगट्ट ने आरोप लगाया कि ‘लव जिहाद के तहत गैर मुस्लिम…
Corona in India

कोरोना अपडेट: देश में लगातार दूसरे दिन 62 हजार नए मामले आए, 312 संक्रमितों की मौत

Posted by - March 28, 2021 0
नई दिल्ली। भारत में सख्ती के बावजूद कोरोना संक्रमण (Corona Update) के मामले थम नहीं रहे हैं। रविवार को कोविड-19…