यूपी में सपा-बसपा के गठबंधन के बाद बिहार में फंसा महागठबंधन का पेंच

1334 0

नई दिल्ली। सपा यादव और बसपा ने यूपी की राजधानी लखनऊ में संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए महागठबंधन का ऐलान कर दिया। प्रेस क्रॉन्फ्रेंस में मायावती ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा-बसपा का ये गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की नींद उड़ाने वाला है। वहीं पड़ोसी राज्य बिहार के महागठबंधन में अब भी सीटों को लेकर रार जारी है। बिहार में आठ दलों के महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मंथन का दौर जारी है।

ये भी पढ़ें :-सपा – बसपा के बाद यूपी में ये पार्टी करेगी गठबंधन 

आपको बता दें राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर किए जा रहे प्रयास में सबसे बड़ी चुनौती है आठ पार्टियों के बीच सींट बंटवारा और एक राय बनाना। राजद के नेता तेजस्वी यादव चाहते हैं कि जनवरी के अंत तक बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों का बंटवारा हो जाए। लेकिन, अलग-अलग मांगों के चलते इस दिशा में पार्टी की कोशिशें धीमी हो गई हैं।

ये भी पढ़ें :-राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन बीजेपी का कांग्रेस पर हमला 

इसके विपरीत, बिहार के सत्ताधारी एनडीए का नेतृत्व करनेवाले नीतीश कुमार के जनता दल ने पहले लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे के फॉर्मूले का ऐलान कर दिया। जिसके तहत बीजेपी और जेडीयू 17 सीटों पर लड़ेंगे जबकि छह सीटें केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के लिए छोड़ी गई हैं साथ ही सीपीआई ने भी महागठबंधन का हिस्सा बनने की घोषणा करके कुछ सीटों की मांग की है।

 

 

Related Post

पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द

कोरोना वायरस: पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द, इटली सरकार ने भी उठाया बड़ा कदम

Posted by - March 9, 2020 0
वर्ल्ड डेस्क। कोरानावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना एक और दौरा भी रद्द कर…
CM Yogi

क्या भारत की सबसे बड़ी अल्पसंख्यक आबादी स्वीकार करेगी कि उनके पूर्वज राम थे- सीएम योगी

Posted by - January 28, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि इंडोनेशिया, जो दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है, वहां के…
AK Sharma

भारतीय रेल भारत की अर्थव्यवस्था का बहुत बड़ा ड्राइवर है: एके शर्मा

Posted by - November 22, 2023 0
मऊ/लखनऊ। भारत सरकार के रेल, संचार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री  अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishanv)  ने मऊ- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ के…
Prayagraj Museum

Maha Kumbh 2025: श्रद्धालुओं को होंगे भारत की पुरातन संस्कृति और वैभव के दर्शन

Posted by - October 26, 2024 0
प्रयागराज। महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) में जब श्रद्धालु आएंगे तो उन्हें भारत की संस्कृति और वैभव के दर्शन भी होंगे। योगी…