2000 notes

अब ATM से नहीं निकलेंगे 2 हजार के नोट, जानें वजह

1583 0

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक से 2000 के नोट (2000 notes)  मिलने फिलहाल बंद हो गए हैं। इसके बाद अब बैंक भी एटीएम मशीन से दो हजार के नोट वाले कैलिबर निकालने लगे हैं। इसकी शुरुआत सेण्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया ने कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल बैंक अपने 58 एटीएम मशीन से कैलिबर निकाल चुका है। अन्य बैंकों का भी कहना है कि अब एटीएम में सिर्फ 100, 200 व 500 रुपये के नोट ही लोड किए जा रहे है।

सेण्ट्रल बैंक के मण्डल प्रमुख एलबी झा बताया कि कई महीने से आरबीआई से दो हजार के नोट नहीं मिले हैं। बाजार से भी शाखाओं में दो हजार के नोट बहुत कम आ रहे हैं। ऐसी भी सूचना आ रही है कि आरबीआई ने दो हजार के नोट की छपाई बंद कर दी है। दो हजार के नोट के संकट को देखते हुए परिक्षेत्र के 58 एमटीएम मशीन से दो हजार की नोट के कैलिबर हटा कर 500 के लगाए गए है। ताकि अधिक से अधिक नोट एटीएम में लोड किए जा सके।

फिल्म ‘अश्वत्थामा’ में विक्की कौशल के साथ काम करेंगी सारा अली खान

यूनियन बैंक का कहना है कि एटीएम मशीन में 500, 200 व 100 के नोट भी डाले जा रहे है। आरबीआई से दो हजार की नोट आने की उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है। क्योंकि बीते पांच महीने से एक बार भी दो हजार के नोट के बंण्डल नहीं आए है।

बड़ौदा यूपी बैंक के रीजन-एक के क्षेत्रीय प्रबन्धक अखिलेश सिंह ने बताया कि आरबीआई से दो हजार के नोट नहीं आने से बड़ा भुगतान लेने वाले खाताधारकों को भी 500 रुपये व 100 रुपये के ही नोट दिए जा रहे हैं।

पीएनबी के एजीएम संतोष कुमार यादव ने बताया कि दो हजार के नोट का संकट हर जगह है। शाखाओं में जमा करने के लिए आने वाली दो हजार के नोट को एटीएम में भरा नहीं जा सकता है।

Related Post

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कहा- असम, सम्मान व प्रगति के लिए इस संघर्ष में हम आपके साथ हैं

Posted by - March 31, 2021 0
गुवाहाटी : असम विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) प्रचार करने के लिए असम पहुंचे। इस…
सोनिया गांधी

कांग्रेस शासित राज्यों में ‘टेस्ट, ट्रैक और वैक्सीनेशन पर फोकस’, सोनिया गांधी ने की मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग

Posted by - April 10, 2021 0
नई दिल्ली। मीटिंग से पहले रणदीप सुरजेवाला और राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  दोनों ने वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार की…
Sachin Tendulkar

क्रिकेट के भगवान की दिखी दीवानगी, वैज्ञानिक ने मकड़ी की प्रजाति का नाम सचिन रखा

Posted by - November 12, 2019 0
नई दिल्ली। क्रिकेट के सफलतम खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का जादू सन्यास लेने के बाद भी अब भी बोल रहा है।…
CM Vishnudev

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

Posted by - March 5, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev) से मंगलवार की देर शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ…
Dr Suresh Kumar

कोरोने का कहर: युवा, बच्चे और गर्भवती महिलाओं के आ रहे हैं ज्यादा केस

Posted by - April 7, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली जैसे बड़े शहरों में हॉस्पिटल बेड्स को लेकर मारामारी देखने को मिल रही है। इनके अलावा पुणे,…