drugs case

ड्रग्स केस में भारती सिंह व हर्ष लिंबाचिया को चार दिसंबर तक जेल

1887 0

मुंबई। ड्रग्स मामले (drugs case) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दंपती को चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बता दें कि भारती को कल्याण जेल में और हर्ष को तलोजा जेल में रखा जाएगा। दोनों की जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होगी। भारती और हर्ष के घर से एनसीबी ने छापेमारी में गांजा बरामद किया था।

बता दें कि एनसीबी की टीम ने 15 घंटों की कड़ी पूछताछ के बाद भारती के पति हर्ष लिम्बाचिया को रविवार सुबह गिरफ्तार किया। जबकि जांच एजेंसी ने छापेमारी के बाद भारती को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। दूसरी तरफ, दंपती ने कोर्ट में जमानत की अर्जी दायर की है।

गुलाबी ठंड में ऐसे बनाएं मूंग की दाल का हलवा, जानें रेस्पी
इससे पहले, रविवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया। जांच एजेंसी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने बताया कि उनके खिलाफ ड्रग्स के उपभोग के आरोप लगाए गए हैं।

मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि ये लोग नशेड़ी हैं, ड्रग तस्करों को बचा रही एनसीबी

इस मामले पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि ये लोग नशेड़ी हैं, जिन्हें जेल न भेजकर रिहैब (पुनर्वसन) भेजना चाहिए। नवाब मलिक ने कहा कि एनसीबी उन लोगों को गिरफ्तार कर रही है जो ड्रग्स का सेवन करते हैं। वे नशेड़ी हैं जिन्हें पुनर्वसन के लिए भेजा जाना चाहिए, जेल नहीं। एनसीबी का कर्तव्य ड्रग तस्करों को ट्रैक करना है, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्या एनसीबी फिल्म उद्योग से मादक पदार्थों की गिरफ्तारी करके उनकी रक्षा कर रही है?’

एनसीबी ने भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर मारा था छापा 

बता दें कि इससे पहले, शनिवार को एनसीबी ने भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा था। इस दौरान जांच एजेंसी को 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद एनसीबी ने भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया था और उनके पति हर्ष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। दंपती ने गांजा सेवन की बात स्वीकार कर ली है।

Related Post

Ankita Lokhande

रिया गिरफ्तार : अंकिता लोखंडे बोलीं- आप अपने कर्म से अपना भाग्य बनाते हैं

Posted by - September 8, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर अंकिता लोखंडे…
Film stars gathered in Maha Kumbh

महाकुम्भ में लगा फिल्म जगत के सितारों का जमघट, सीएम योगी के प्रयासों के हुए मुरीद

Posted by - February 13, 2025 0
महाकुम्भनगर। गंगा-यमुना-सरस्वती का पवित्र त्रिवेणी संगम महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के दौरान न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए…
siddharth shukla

देखिये ‘साथ निभाना साथिया-2’ में लीड रोल निभाते नजर आ सकते है सिद्धार्थ शुक्ला

Posted by - August 31, 2020 0
‘साथ निभाना साथिया’ टीवी सीरियल अपने दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में है। प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा ने हाल ही में…
Shweta Tripathi

‘मसान’ फेम अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी बोलीं- जबरदस्ती कोई हमारे मुंह में ड्रग्स नहीं डालता

Posted by - September 19, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के 99 प्रतिशत बॉलीवुड द्वारा ड्रग्स का सेवन की बात कही थी। इस दावे को…