Comedian Bharti Singh

कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार, एनसीबी ने की पुष्टि

1720 0

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। बॉलीवुड की कॉमेडियन भारती सिंह (Comedian Bharti Singh) को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि जांच एजेंसी ने शनिवार सुबह भारती और उनके पति हर्ष के घर और दफ्तर पर ड्रग्स मामले में छापेमारी की थी, जिसके बाद दोनों को एनसीबी दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया था।

बता दें कि एनसीबी ने भारती सिंह के घर से गांजा भी बरामद किया था। एनसीबी के एक अधिकारी ने छापेमारी के बाद बताया कि यह तलाशी बॉलीवुड जगत में ड्रग्स के कथित उपयोग की एनसीबी द्वारा की जा रही जांच के तहत ली गई है।

अफगानिस्तान : सलीमा मजारी के आगे अब तक 125 आतंकियों ने टेके घुटने

कॉमेडियन भारती सिंह (Comedian Bharti Singh) की गिरफ्तारी की पुष्टि एनसीबी ने एक बयान जारी करके की है। जांच एजेंसी ने बताया कि एनसीबी ने भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापेमारी की थी। इसमें 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। भारती और उनके पति हर्ष दोनों ने गांजा के सेवन की बात स्वीकार की है। भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और हर्ष से पूछताछ जारी है।

शनिवार को एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह के मुंबई के घर पर छापेमारी की है। इस दौरान एनसीबी टीम को भारती सिंह के मुंबई के घर से ड्रग्स मिला है। जिसके बाद कॉमेडियन भारती सिंह व उनके पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी टीम पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। मिली जानकारी के अनुसार उनके मोबाइल फोन व लैपटॉप को जब्त ​कर लिया है।

Related Post

अनुच्छेद 370: कश्मीर को लेकर गैर-ज़िम्मेदाराना बयान देने से बचें – हुमा कुरैशी

Posted by - August 8, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने लोगों से अपील की है कि वो कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने  को लेकर…
CM Dhami

कांग्रेस-बीआरएस पर बरसे मुख्यमंत्री धामी, बोले- किसी की मम्मी और दादी की गाथा नहीं सुनना चाहता देश

Posted by - April 25, 2024 0
देहरादून/हैदराबाद। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस और बीआरएस की भ्रष्ट नीतियों…
रेलवे railway

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : महिलाओं के जिम्मे होगी पूर्वोत्तर रेलवे की यह ट्रेन

Posted by - March 5, 2020 0
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने की पूर्वोत्तर रेलवे ने विशेष पहल की है। आठ मार्च को महिलाएं ही एक…

गांधी जयंती पर राहुल ने सरकार को घेरा, बोले- विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी

Posted by - October 2, 2021 0
नई दिल्ली। आज 2 अक्टूबर महात्मा  गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला…