bhumi pednekar

समा​जिक संदेश देने वाली फिल्मों को देती हूं वरीयता : भूमि पेडनेकर

1627 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (bhumi pednekar) ने कहा कि उन फिल्मों को वरीयता देती हैं, जिससे दर्शकों व समाज को कुछ संदेश मिले। भूमि ने बताया कि मैं ऐसी फिल्मों का चुनाव पसंद करती हूं, जो मनोरंजक तो हो, लेकिन साथ ही जिन्हें देखकर दर्शकों को कुछ संदेश मिले, जिनसे बेहतरी के लिए उनमें कोई सोच पैदा हो।

मेरी अधिकतर फिल्में सामाजिक संदेशों से लैस हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप ‘पति पत्नी और वो’ जैसी किसी फिल्म की बात करेंगे, तो मनोरंजक और मसाला फिल्म होने के साथ ही यह साफ तौर पर आपको यह संदेश देती है कि शादी को लेकर समाज के दबाव में आपको नहीं आना है। किसी शादी को बरकरार रखने का फैसला एक औरत का भी हो सकता है।

फाइजर की कोरोना वैक्‍सीन को अमेरिका में आपातकालीन उपयोग की मिल सकती है इजाजत

भूमि पेडनेकर (bhumi pednekar) आगे कहती हैं, हर फिल्म के अपने कुछ निर्दिष्ट दर्शक होते हैं और मेरे लिए फिल्म का दर्शकों के लिए मनोरंजक होना बहुत जरूरी है। अगर यह ऐसा करने में विफल रहती हैं, तो इसका मतलब फिल्म अपने लक्ष्य को हासिल करने में नाकामयाब रही है। मेरे सभी फिल्मों की पहुंच उसके अपने निश्चित दर्शकों तक रही है, जिन्होंने जिंदगी, समाज और महिला सशक्तीकरण के बारे में हमने जो कहना चाहा, उसे सराहा है। कोई ऐसा फामूर्ला नहीं है, जिससे हम यह कह सकें कि यह फिल्म चलेगी या यह नहीं चलेगी।

भूमि पेडनेकर (bhumi pednekar) ने कहा कि यह एक जुआ है, लेकिन हां, इसे बनाने की आपकी नीयत सही होनी चाहिए कि यह लोगों तक पहुंचेगी और उनका मनोरंजन करेगी। शुक्र है इस मामले में मेरी फिल्में कारगर रही हैं। इनसे मुझे पहचान मिली है और मुझे और अधिक चुनौतीपूर्ण और रचनात्मक रूप से तृप्त करने वाली भूमिकाएं मिली हैं। भूमि आने वाले समय में फिल्म ‘दुर्गावती’ में नजर आएंगी।

Related Post

बॉलीवुड एक आकर्षक दुनिया है और मैं इसे एक्सप्लोर कर रही हूं- शाइमा हॉर्मिलोसा

Posted by - February 18, 2020 0
लाइफ-स्टाइल, फैशन, ब्यूटी, ट्रावेल, फिटनेस और कंटेंट क्रिएशन जैसी चीजों में शाइमा हॉर्मिलोसा ने विजय प्राप्त कर ली है। और…
ले ला होठलाली के स्वाद

खेसारी लाल का धमाल मचा रहा है ‘ले ला होठलाली के स्वाद’ गाना, यहां देखिए VIDEO

Posted by - February 20, 2020 0
मुंबई। खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘ले ला होठलाली के स्वाद’ का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा…
कोबी ब्रायंट

कोबी ब्रायंट की मौत पर बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया किया दुख जाहिर

Posted by - January 27, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। बीते कल रविवार को रिटायर्ड बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट की अपने निजी हैलिकॉप्टर से कोहरे के चलते हादसे…
Daddy Yankee के सॉन्ग

Daddy Yankee के सॉन्ग की यूट्यूब पर धूम, रजनीकांत के 2.0 फिल्म की छाप दिखी

Posted by - December 13, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रजनीकांत 2.0 फिल्म में रोबोट के किरदार में थे। दर्शकों ने रजनीकांत के चश्मे और हेयरस्टाइल…