death by corona

महाराष्ट्र सरकार का ऐलान, जनवरी-फरवरी में आ सकती है कोरोना की दूसरी लहर

1817 0

राष्ट्रीय डेस्क.  महाराष्ट्र के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने साल 2021 की शुरुआत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने की आशंका व्यक्त की है. महाराष्ट्र सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए राज्य में जनवरी और फरवरी के महीने में लोगों को कोरोना के संक्रमण से ख़ास अलर्ट रहने को कहा है. जारी की गयी एडवाइजरी में ICMR के नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए साथ ही कोविड सेंटर और टेस्टिंग लैब का प्रयोग करने के लिए कहा है. वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के मुताबिक प्रति 10 लाख जनसंख्या के पीछे 140 टेस्ट होना चाहिए, एडवाइजरी में इस बात का पालन करने की भी बात हुई है. महाराष्ट्र सरकार ने महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अपनी तैयारियां पूरी करने का आदेश दिया है.

US: चुनाव अधिकारियों ने ट्रंप के धोखाधड़ी के आरोपों को किया खारिज

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने कहा है कि अक्टूबर महीने में भले ही कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई हो लेकिन यूरोप जैसे देशों में कोरोना की दूसरी लहर देखने मिली है. इस उदाहरण को देखते हुए महाराष्ट्र में जनवरी और फरवरी के महीने में कोरोना की दूसरी लहर आ सकती है लिहाज़ा इसके लिए तैयार रहने को कहा गया है.

छह पन्नों के दिए गये निर्देश में स्वास्थय विभाग को तैयारी पूरी करने के लिए कई कदम उठाने को कहा गया है. इनमें पटाखा-मुक्त दिवाली मनाना भी शामिल है. सरकार ने सभी जिला प्रशासन और नगर निगमों को महामारी से बचाव के लिए जारी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं.

इसके अलावा स्वास्थय विभाग को सब्जी विक्रेताओं, होटल मालिकों, वेटर, डिलीवरी एजेंट, दिहाड़ी मजदूर, सिक्योरिटी गार्ड, पुलिसकर्मियों और होम गार्ड के जवानों आदि संभावित सुपर स्प्रेडर पर विशेष निगाह रखने को कहा गया है.

महाराष्ट्र में पिछले  24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4907 नए मरीज सामने आए जबकि 125 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार राज्‍य में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 17 लाख 31 हज़ार 833 तक पहुंच चुका है जिसमें 88 हज़ार मरीज सक्रिय हैं जबकि 15 लाख 97 हज़ार 255 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं. राज्‍य में अब तक इस महामारी के कारण 45560 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. राज्‍य में रिकवरी रेट 92.23% है. बात अगर मुंबई की करे तो बुधवार को कोरोना संक्रमण के 1069 नए मामले सामने आए और 22 की मौत दर्ज की गई.

Related Post

आवश्यकता के ज्यादा खाने से बढ़ जाती हैं समस्याएं, लोगों को हमेशा कम खाना चहिए – हर्षवर्धन

Posted by - October 16, 2019 0
नई दिल्ली। विश्व खाद्य दिवस पर एफएसएसएआई के बुधवार यानी आज को आयोजित एक कार्यक्रम में डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा…
CM Dhami

ओडिशा के पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने सीएम धामी से की भेंट

Posted by - December 29, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से बुधवार को सचिवालय में ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अश्विनी कुमार…
भूपेश बघेल

साध्वी प्रज्ञा पर बघेल का हमला, बोले- शुरू से रहा है अपराधी जैसा व्यवहार

Posted by - April 21, 2019 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भोपाल बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने…
CM Vishnu Dev Sai

चिकित्सकों की अटूट सेवा भावना का स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में है अटूट योगदान: CM साय

Posted by - July 1, 2025 0
रायपुर। चाहे कोरोना महामारी का संकट रहा हो या दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की चुनौती, हमारे…
CJI यौन उत्‍पीड़न मामला

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में गैर-विवादित भूमि पर पूजा की याचिका की खारिज

Posted by - April 12, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अयोध्या में गैर-विवादित भूमि पर पूजा करने की अनुमति की मांग संबंधी याचिका…