RCB की हार के बाद गौतम गंभीर ने विराट की कप्तानी को लेकर कही इतनी बड़ी बात

1714 0

खेल डेस्क.  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) का आईपीएल जीतने का सपना एक बार फिर से अधूरा रह गया है. आईपीएल 2020 के एलिमिनेटर मैच में RCB को सनराइजर्स हैदराबाद (SH) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी मिलने के बाद RCB ने हैदराबाद को सिर्फ 132 रनों का ही चैलेंज दे सकी थी जिसे SH ने आसानी से पूरा कर लिया था. इस हार के बाद आरसीबी का 13वें सीजन में सफर खत्म हो गया.

आईपीएल से बाहर होते ही एक बार फिर से कप्तान कोहली पर सवाल उठने शुरू हो चुके हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी विराट की कप्तानी पर करारा हमला किया है. गौतम गंभीर का मानना है कि विराट कोहली को अब आरसीबी की कप्तानी से हटा देना चाहिए.

साल 2021 की हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

आरसीबी की हार के बाद गौतम गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकंइफो से बातचीत की। इस दौरान गौतम गंभीर ने आरसीबी का कप्तान बदलने की बात कही। गौतम गंभीर से पूछा गया कि क्या कप्तानी के मोर्चे पर आरसीबी को बदलाव की जरूरत है। इस पर गौतम गंभीर ने बड़ा ही सीधा जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘टूर्नामेंट में आठ साल (खिताब के बिना), आठ साल एक लंबा समय है। आप मुझे कोई अन्य कप्तान के बारे बताइए, कप्तान को छोड़िए, मुझे किसी अन्य खिलाड़ी के बारे में बताइए, जो आठ वर्षों तक किसी टीम के साथ रहने के बाद भी खिताब नहीं जीता और फिर भी टीम के साथ बना हुआ है।’

आगे उन्होंने कहा कि,‘कोई तो जवाबदेही होनी चाहिए। कहीं न कहीं एक रेखा तो खींचनी होगी, उसे जिम्मेदारी के साथ कहना होगा कि ‘हां मैं जिम्मेदार हूं, मैं जवाबदेह हूं’। अश्विन को देखिए उनके साथ क्या हुआ। वह दो साल कप्तान रहे, लेकिन टीम ने प्रदर्शन नहीं किया तो उन्हें हटा दिया गया।’

जाहिर है की गौतम गंभीर अपनी कप्तानी में केकेआर को दो बार आईपीएल चैंपियन बना चुके है. वहीँ कोहली की कप्तानी वाली टीम RCB अब तक आईपीएल का एक भी खिताब नहीं जीत पाई है. ऐसे में कोहली पर सवाल उठना जायज है.

 

 

 

 

 

Related Post

CM Dhami

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी व दंगारोधी कानून लागू : सीएम

Posted by - February 5, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हरिद्वार स्थित सप्तऋषि आश्रम मैदान (भारत माता मंदिर के समीप, सप्त सरोवर मार्ग)…
CM Dhami

सुबह की सैर पर निकले धामी ने सरकारी मशीनरी को लेकर लिया फीडबैक

Posted by - February 24, 2023 0
चंपावत/नैनीताल। उत्तराखंड के चंपावत दौरे पर आये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM DHami) ने शुक्रवार को प्रातः सैर के दौरान…
Savin Bansal

‘‘वॉक फॉर डिस्एबिलिटी’’ में 300 बौद्धिक दिव्यांगजन संग डीएम, सीडीओ ने किया प्रेरित

Posted by - December 6, 2025 0
देहरादून: विश्व दिव्यांग सप्ताह के अवसर पर रफेल होम संस्था द्वारा दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाने हेतु एक…
Naxalites Encounter

बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 12 नक्सलियों को किया ढेर

Posted by - January 16, 2025 0
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में 12 नक्सली (Naxalites) मारे गए।…
Aakhri Koshish

सख्त नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘आखिरी कोशिश’ रिलीज

Posted by - January 29, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड में लागू किए गए देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून…