US: जो बाइडेन एक कदम आगे, प्रदर्शनों के बीच ह‍िंसा की आशंका

943 0

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.   अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों पर इस वक़्त पूरी दुनिया की नजर है. अमेरिकी चुनावों में नतीजा अभी तक फिलहाल  सामने नहीं आया है. हालाकि डेमोक्रेट्स पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कई अहम राज्यों में जीत हासिल कर ली है और वो ट्रम्प से लगातार एक कदम आगे नजर आ रहे है. अमेरिकी मीडिया के अनुसार बाइडेन जीत के काफी करीब हैं. लेकिन दूसरी तरफ डॉनल्ड ट्रंप ने धांधली का आरोप जड़ते हुए कई राज्यों में चुनाव के नतीजों को अदालत में चुनौती दे दी है.

अमेरिका में इलेक्शन के दौरान ट्रंप और बाइडेन दोनों के समर्थक सड़कों पर जमकर लगातार प्रदर्शन कर रहे है. जिससे अमेरिकी पुलिस को दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच हिंसा होने की आशंका नजर आ रही है. इसी वजह से पुलिस ने काफी लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

US election: नतीजों से पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने किया जीत का दावा

इन जगहों पर हुई गिरफ्तारियां

कई जगहों पर हिंसा जैसे हालात पैदा होने की आशंका की वजह से पुलिस ने कई लोगों को अरेस्ट किया। पुलिस में डेनवर में झड़प के बाद चार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया और ट्रैफिक ब्लॉक करने के बाद मिनियापोलिस में भी गिरफ्तारियां की गईं। न्यूयॉर्क में बुधवार देर रात करीब 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पोर्टलैंड में तनाव इतना बढ़ गया था कि पुलिस ने इसे दंगे करार दे दिया। यहां 11 लोगों को गिरफ्तर किया गया और आतिशबाजी जब्त कर ली गई। इनके पास से हथौड़े और राइफल भी बरामद की गई।

ट्रम्प समर्थक विरोध में उतरे

डॉनल्ड ट्रंप ने दूसरी पार्टी पर धांधली का आरोप जड़ते हुए कई राज्यों में चुनाव के नतीजों को अदालत में चुनौती दे दी है। वहीं, ट्रंप विरोधी समूह भी वॉशिंगटन समेत देश के दूसरे हिस्सों में विरोध प्रदर्शन करने लगे थे। जैसे-जैसे चुनावी टक्कर और कड़ी होती जा रही है, दोनों ओर से प्रदर्शन आक्रामक होते जा रहे हैं।

यहाँ तक पहुचे नतीजे

नेवाडा में अंतिम नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। अगर बाइडेन केवल नेवाडा जीत लेते हैं तो वह 270 के जरूरी आंकड़े तक पहुंच जाएंगे। ट्रंप के हाथ 213 इलेक्टोरल वोट आ चुके हैं। हालांकि, पेन्सिलवेनिया, नॉर्थ कैरोलिना और जॉर्जिया में जीत हासिल करने से वह अभी भी राष्ट्रपति पद की रेस में बरकरार हैं। लेकिन ट्रंप को बहुमत हासिल करने के लिए इन चारों राज्यों को जीतना होगा।

Related Post

CM Yogi becomes the biggest brand ambassador of 'ODOP'

सीएम योगी बने ‘ओडीओपी’ के सबसे बड़े ब्रांड अंबेसडर

Posted by - February 25, 2026 0
लखनऊ/सिंगापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर व जापान दौरे में जहां एक ओर निवेश और औद्योगिक साझेदारियों की…
AK Sharma

उपभोक्ता से अमर्यादित आचरण करने, कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई: ऊर्जा मंत्री

Posted by - July 27, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बस्ती के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह…

सर्दियों में टमाटर का सूप बनाएगा आपको हेल्दी और फिट

Posted by - October 30, 2020 0
हेल्थ डेस्क.   ठण्ड के मौसम में टमाटर सूप को पीने से कई स्वास्थ्यवर्धक लाभ होते है. टमाटर में कई प्रकार के विटामिन,  एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोषक…

आपराधिक मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज कराने गुजरात पहुंचे राहुल गांधी

Posted by - June 24, 2021 0
अवमानना मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात में मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष पेश होने के लिए सूरत…