क्या दिल्ली में पटाखों पर लगेगा बैन? कल केजरीवाल सरकार लेगी फैसला!

963 0

राष्ट्रीय डेस्क.   दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण को देखते हुए और कोरोना काल की गंभीरता को समझते हुए ऐसा हो सकता है की पटाखों पर बैन करना का फैसला किया जाए. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिवाली के मद्देनजर पटाखों पर बैन को लेकर फैसले पर कल गुरुवार को विचार किया जाएगा. केजरीवाल ने गुरुवार शाम 4 बजे कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई है. इसी बैठक में यह भी फैसला लिया जाएगा कि पटाखों पर प्रतिबंध लगाया जाए या नहीं. दिल्ली-एनसीआर के साथ ही तीन और राज्यों में पटाखे बैन हो सकते हैं.

राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए कल से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

एक याचिका पर सुनवाई करते हुए नेशनल गीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने कहा है कि 7 से 30 नवंबर तक पटाखों को जनता के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए बैन कर देना चाहिए या नहीं? इस संबंध में एनजीटी ने मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरमेंट फारेस्ट एंड क्लाइमेट, दिल्ली (Delhi),  उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सरकार, दिल्ली पुलिस कमिस्नर, सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड, दिल्ली पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड (DPCB) को नोटिस जारी किया है. अब इस मामले पर 5 नवंबर को सुनवाई होनी है.याचिका में कहा गया है कि दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के साथ त्योहार के दौरान पटाखों का इस्तेमाल करने से एयर क्वालिटी बेहद खराब होने की आशंका है. ऐसे में कोविड 19 बीमारी के संक्रमण का खतरा और बढ़ने की बात भी याचिका में कही गयी है.

दिल्ली में कोविड-19 का आंकड़ा अब तक का सारे रेकॉर्ड को तोड़ चुका है. पिछले 24 घंटों में 6,725 नए कोरोना केस सामने आ गए है. इस दौरान 48 कोविड-19 मरीजों की मौत भी हो गई. दिल्ली सरकार का कहना है कि कोविड मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि के कारण ज्यादा टेस्टिंग बड़ी वजह है.दिल्ली में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर चल रही है. ऐसे में दिल्ली सरकार के सामने त्योहारी सीजन और कोविड महामारी से पैदा हुई परिस्थितियों के बीच सामंजस्य बिठाने की बड़ी चुनौती है.

बता दे की मामले की गंभीरता समझते हुए राजस्थान सरकार पटाखों पर बैन लगाने का ऐलान कर चुकी है.

Related Post

AKTU

एकेटीयू : पीएचडी पाठ्यक्रम में द्वितीय फेज की प्रवेश सम्पन्न

Posted by - February 20, 2021 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के पीएचडी पाठ्यक्रम के द्वितीय फेज के प्रवेश के लिए शनिवार को…
TVSN Prasad

नए आपराधिक कानूनों को लागू करने की दिशा में हरियाणा में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Posted by - May 7, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद (TVSN Prasad) ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 और…
CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ में मतांतरण किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : विष्णुदेव साय

Posted by - April 22, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। मैं लगातार…