नारियल तेल में छुपे है ढेरों हेल्थ बेनेफिट्स, जाने इसके फ़ायदे

1202 0

लाइफस्टाइल डेस्क.   नारियल तेल जिसे अंग्रेजी में कोकोनेट ऑयल कहा जाता है, आपकी हेल्‍थ के लिए बहुत अच्‍छा माना जाता है. नारियल तेल को सदियों और पीढ़ियों से इस्तेमाल में लाया जा रहा है. नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट, फैटी एसिड, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल, विटामिन-ई, विटामिन-के, जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं.  ये आपकी सेहत के साथ-साथ आपके शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद है. आइए इस तेल से जुड़े फायदों के बारे में जाने…

सर्दी में धूप सेंकना सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, जाने कैसे

1. वजन घटाने में सहायक

नारियल तेल में फैटी एसिड के गुण पाए जाते हैं जो आपके वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं. खासतौर पर वर्जिन कोकोनेट पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है.

2. पाचन तंत्र करे ठीक

अगर आप अपने खाने में नारियल तेल का इस्तेमाल करेंगी तो इससे आपका पाचन तंत्र भी सुचारू रूप से काम करेगा. अगर किसी व्यक्ति को गैस. कब्ज या पेट में जलन की समस्या है, तो आप नारियल तेल से बने खाने का इस्तेमाल करें. इसलिए अपने कुकिंग ऑयल को कोकोनट ऑयल से बदल दें या इसका इस्‍तेमाल सलाद और लड्डू आदि में करें.

3. डायबिटीज को रखे कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है क्यूंकि  वर्जिन कोकोनट ऑयल में डायबिटीज कंट्रोल करने की क्षमता होती है.

4. बैक्‍टीरियल और वायरल इन्‍फेक्‍शन को करे दूर

वर्जिन नारियल तेल में एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण होते हैं जो इन्‍फेक्‍शन पैदा करने वाले बैक्‍टीरिया को मारने में मदद करते हैं. साथ ही इसमें एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं. जो आपको वायरल इन्फेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं. ये दस्त की समस्या को भी नही होने देता.

5. हड्डियों की समस्या से छुटकारा

नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं. जो हड्डियों और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या में राहत पहुंचाने में मदद कर सकता है. हड्डियों के दर्द और हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए नारियल तेल से बने खाने का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है.

6. स्किन एलर्जी में राहत पहुचाए

अधिकांश त्वचा एलर्जी में नारियल तेल का उपयोग सबसे सुरक्षित माना जाता है. त्‍वचा की एलर्जी, एक्जिमा, सोरायसिस आदि में नारियल का तेल बहुत लाभकारी होता है. यह एक तरह की एंटी-फंगल दवा है.

 

Related Post

एकेटीयू की छात्रा जुवेरिया खान

एकेटीयू की छात्रा जुवेरिया खान एसएकेयूआरए साइंस प्रोग्राम जापान की फेलोशिप में चयनित

Posted by - December 13, 2019 0
लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज की मेकट्रानिक्स की छात्रा जुवेरिया खान का चयन…
कांग्रेस

सीएम-माया को लेकर EC के फैसले बोली कांग्रेस, क्या मोदी जी के खिलाफ आयोग करेगा कार्रवाई?

Posted by - April 15, 2019 0
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव से पहले लगातार नेताओं के विवादित बयान सामने आते जा रहे हैं। इसी बीच सीएम…