CM Yogi

यूपी को टीबी मुक्त पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम योगी

1015 0

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने लक्ष्य रखा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश सरकार भी इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री योगी रविवार को अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के 29 जिलों में सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान, सभी जिलों में विशेष टीकाकरण अभियान, आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन काॅर्ड वितरण अभियान के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया। इसके साथ हीबीआरडी मेडिकल काॅलेज, गोरखपुर में नव निर्मित कल्चर एण्ड डीएसटी लैब (सी एण्ड डीएसटी), राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम विषयक प्रचार-प्रसार सामग्री का लोकार्पण किया।

उन्होंने ड्रग रेज़िसटेंट क्षय रोगियों के उपचार के लिए नई औषधि (डेलामेनिड) का वितरण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया का आह्वान करते हुए कहा कि उसे ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए लोगों में इसके सम्बन्ध में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य करना चाहिए।

ऐश्वर्या हैं बच्चन परिवार की लाडली बहू, बेटी की कमी को पूरा किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोविड-19 से त्रस्त है, ऐसे में भी प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल खण्ड में प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाने का जो कार्य चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ ने किया है। वह अत्यन्त सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2025 तक देश को टी बी मुक्त करने जो लक्ष्य रखा है। राज्य सरकार भी उस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण से दिया “हर घर योग, हर जन निरोग’’ का संदेश

Posted by - June 21, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…
CM Yogi

वर्तमान में देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

Posted by - November 9, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के विजन के अनुरूप भारत की…
CM Dhami

उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी 480 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

Posted by - October 3, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड को पहली नवरात्र पर सौगात मिली है। अब शीतकाल में भी राज्यवासियों को निर्बाध बिजली मिलेगी। केंद्रीय पूल…

पीएम मोदी के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की खारिज

Posted by - December 6, 2019 0
प्रयागराज। वाराणसी सीट से बीजेपी के टिकट पर सांसद चुने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से…
CM Dhami

मुस्लिम महिलाओं को धामी सरकार का तोहफा, हज कमेटी में पहली बार मिला प्रतिनिधित्व

Posted by - May 13, 2025 0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने नामित हज कमेटी में मुस्लिम महिलाओं को जगह दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)…