कंगना रनौत Kangana Ranaut

कंगना रनौत बोलीं- OTT platforms बन गए हैं अश्लीलता का अड्डा

1513 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने गुरुवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT platforms) पर निशाना साधा है। उन्होंने इससे अश्लीलता का ठिकाना बताया है। उनका यह बयान नवरात्रि के मौके पर इरॉस नाउ द्वारा किए गए एक पोस्ट के मद्देनजर आया है, जिसमें रणवीर सिंह, सलमान खान और कैटरीना कैफ की तस्वीरों के साथ कुछ मीम्स तैयार किए गए हैं।

इरॉस को टैग करते हुए कंगना अपने सत्यापित ट्विटर अकांउट से लिखती हैं, हम समुदायों को सिनेमाघरों में दिखाने लायक फिल्मों का संरक्षण करना चाहिए। व्यक्तिगत तौर पर देखने के लिए विषय-सामग्री को अश्लील बनाना और कला का प्रदर्शन करना आसान हो गया है, जबकि इनकी तुलना में दर्शकों को बड़े पैमाने पर आकर्षित करना काफी कठिन हो गया है।

स्कंदमाता को लगाएं केले के हलवे का भोग, जीवन में आएगी सुख और शांति

ये सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म कुछ नहीं, बल्कि पॉर्न हब बनकर रह गए हैं। शर्मनाक। अपने एक अलग ट्वीट में वह लिखती हैं, और यह सिर्फ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की गलती नहीं है, जब आप अकेले बैठकर, कानों में हेडफोन लगाकर कोई कंटेंट देखते हैं, तो आपको तात्कालिक संतुष्टि चाहिए रहती है। फिल्मों को पूरे परिवार, बच्चों, आस-पड़ोस के लोगों के साथ देखे जाने की आवश्यकता है। मूल रूप से यह एक सामुदायिक अनुभव होना चाहिए।

वह आगे यह भी लिखती हैं, इससे हममें सर्तकता बढ़ती है। जब हमें पता रहता है कि जो हम देख रहे हैं। उसे कोई और भी देख रहा है। हम वही बनने की कोशिश करते हैं, जो हम दूसरों की नजरों में खुद को दिखाना चाहते हैं। हम चीजों को लेकर काफी सजग हो जाते हैं। अपने दिमाग, भावनाओं और अपनी अंतरात्मा पर भी लगाम कसना जरूरी है।

Related Post

थिएटर एंड सिनेमा, दोनों में क्राफ्ट की जरूरत होती है- निशांक वर्मा

Posted by - September 12, 2019 0
टीवीसी, शॉर्ट फिल्मों, नाटकों और फीचर फिल्मों में परफॉर्म करने के बाद, एक्टर निशांक वर्मा का कहना है कि “थिएटर…
'एवेंजर्स एंडगेम'

‘एवेंजर्स एंडगेम’ की रफ्तार पड़ी धीमी, 5 दिन में की इतने करोड़ की कमाई

Posted by - May 1, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। एवेंजर्स एंडगेम जब से रिलीज हुई तब से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म लगातार बेहतर कमाई…

साहो’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की शानदार कमाई, बनी इस साल की सबसे बड़ी फिल्म

Posted by - August 31, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। प्रभास और श्रद्धा कपूर की मचअवेटेड फिल्म ‘साहो’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।…