Kangana Ranaut

कंगना रनौत के घर जल्द बजेगी शहनाई, देखें वायरल वीडियो

1583 0

मनाली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के घर जल्द शहनाई बजने वाली है। बता दें कि कंगना के भाई की नवंबर में शादी है, जिसकी रस्में शुरू हो चुकी हैं। मनाली में कंगना के भाई अक्षत की शादी होगी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर हल्दी सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही बताया है कि उनके यहां हिमांचल में एक परम्परा है, शादी का पहला निमंत्रण मामा के घर में दिया जाता है।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लिखती हैं कि आज मेरे भाई अक्षत की बधाई की कुछ तस्वीरें

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लिखती हैं कि आज मेरे भाई अक्षत की बधाई की कुछ तस्वीरें, बधाई हिमांचल की एक परम्परा है, शादी का पहला निमंत्रण मामा के घर में दिया जाता है। अक्षत की शादी नवंबर में है। आज से सबको निमंत्रण दिए जाएंगे। इसलिए इसे बधाई कहते हैं। इसके साथ कंगना ने हार्ट इमोजी भी बनाया है। कंगना ने यह भी बताया है कि हल्दी की यह सेरेमनी उनके नाना के घर मण्डी में की गई है।

कंगना रनौत के अलावा उनकी बहन रंगोली चंदेल ने भी कई फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं। बता दें कि पिछले साल नवंबर, 2019 में अक्षत की सगाई हुई थी, जिसके अपडेट्स कंगना और रंगोली ने सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। दोनों ही बहनें, भाई अक्षत की सगाई में हिमाचली फोक डांस करती नजर आई थीं।

https://www.instagram.com/tv/B4oxW6dlxTI/?utm_source=ig_web_copy_link

इस दौरान उनकी होने वाली भाभी भी उनके साथ दिखाई दी थीं। वीडियो के कंगना हाथ में शैम्पेन की बोतल लिए सेलिब्रेशन मूड में नजर आई थीं। बता दें कि कंगना के भाई अक्षत, ऋतू संगवान से शादी कर रहे हैं। ऐसे में रनौत परिवार में खुशी का माहौल है।

Related Post

CAA पर बोले नसीरुद्दीन शाह

CAA पर बोले नसीरुद्दीन शाह- दीपिका पादुकोण साहसी, अनुपम खेर मसखरे

Posted by - January 22, 2020 0
नई दिल्‍ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में पिछले साल दिसंबर में हिंसा हुई थी, इसके बाद प्रदर्शन कर रहे…
डोनाल्ड ट्रंप

इन हॉलीवुड फिल्मों में अमेरिकी राष्ट्रपति बने सरताज, दिखा जोश

Posted by - February 24, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर संग दो दिवसीय भारत दौरे…

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की ‘बधाई दो’ 26 जनवरी को होगी रिलीज

Posted by - October 30, 2021 0
मुंबई। बॉलिवुड ऐक्टर राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के फैंस के लिए अच्छी खबर है। पिछले काफी समय से बॉलिवुड ऐक्टर…