Kangana Ranaut

कंगना रनौत वीडियो शेयर, बोलीं- ‘डरो मत, मार-मारकर चमड़ी निकाल दो’

1343 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  हमेशा खबरों में बनीं रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी बेबाकी राय की वजह से लोगों के दिलों में छा जाती हैं। कंगना हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं।

हाल ही में उन्होंने देश की सभी लड़कियों और महिलाओं के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ये बताने की कोशिश की है कि अगर महिलाएं न डरें तो अकेला आदमी, एक अकेली लड़की पर हावी नहीं हो सकता है।

 

कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक लड़की लड़के को पीट रही है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘मुझे पता नहीं कि हुआ क्या? मगर रोज-रोज बलात्कार, मर्डर, लड़कियों के शोषण की खबरों से इतना परेशान हूं कि मैं चाहती हूं की हर लड़की यह देखें, डरो मत ये देखो और सीखो। अगर कोई डराए तो जानों की एक अकेला आदमी एक अकेली लड़की पे हावी नहीं हो सकता। मार-मार के चमड़ी निकाल दो, बहुत बढ़िया किया लड़की।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1316327957795725312

अटल टनल को पार करने वाली पूजा यादव बनी पहली राइडर

कंगना की इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स कह रहे हैं कि वह अपनी बेटियों के अब ऐसा बनने की ही सलाह दे रहे हैं।

बता दें कि एक यूजर के वीडियो को भी कंगना ने रिट्वीट किया है, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने वाले सामान्य लोगों के हालातों को बताया गया है। कंगना ने इस ट्वीट को रिट्वीट किया और लिखा- बॉलीवुड के सभी लकड़बग्घों ने मीडिया पर अटैक किया, क्योंकि उन्हें कई प्रकार के नामों से बुलाया लेकिन मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि आखिर क्यों जब मजदूरों, महिलाओं और स्टंटमैन्स के साथ अन्याय होता है। तो वे ऐसी एकता नहीं दिखाते हैं? ये लोग अपने ह्यूमन राइट्स की डिमांड तो करते हैं लेकिन दूसरों के मानवाधिकारों के लिए चुप हो जाते हैं।

Related Post

Critics’ Choice Awards:ग्लेन क्लोज़ और लेडी गागा को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

Posted by - January 14, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। लेडी गागा का पॉप हैवीवेट से हॉलीवुड की अग्रणी महिला के रूप में परिवर्तन “शालो” गायक के साथ…
तीजनबाई सीएम योगी से मिली

लखनऊ : पद्मभूषण विख्यात पंडवानी गायिका तीजनबाई सीएम योगी से मिली

Posted by - March 15, 2020 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रविवार को पद्मभूषण विख्यात पंडवानी गायिका तीजनबाई ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।…

क्या नीलिमा अज़ीम के साथ निहारिका करेगी एक वुमन सेंट्रिक ड्रामा फिल्म?

Posted by - July 29, 2019 0
“टोटल धमाल” से एंट्री करने के बाद अभिनेत्री निहारिका रायज़ादा इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म “सूर्यवंशी” में बीजी हैं,…