Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत, थोड़ी देर में होंगी रिहा

1429 0

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty ) को बुधवार को सशर्त जमानत दे दी है। बता दें कि रिया करीब एक महीने से जेल में बंद थी। कोर्ट ने रिया को 10 दिन तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो दफ्तर में उपस्थित होने। साथ ही जांच अधिकारियों के समक्ष पासपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। बता दें कि रिया के अलावा दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को कोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी है।

बता दें कि बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग्स सप्लाई करने की जांच कर रही एनसीबी ने 18 अन्य आरोपियों के साथ रिया और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती गिरप्तार किया था।

इमैनुअल शार्पेंची और जेनफिर डाउडना को मिला केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार

आरोपियों में सुशांत के स्टाफर्स दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा तथा कई ड्रग्स तस्कर व बॉलीवुड जगत से जुड़ेे लोग भी शामिल हैं।

एनसीबी द्वारा सितंबर के अंत तक गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में अब्बास लखानी, करण अरोरा, जैद विलाट्रा, अब्दुल बासित परिहार, कैजान इब्राहिम, अनुज केसवानी, अंकुश अर्नेजा, कमरजीत सिंह आनंद, संकेत पटेल, संदीप गुप्ता, आफताब अंसारी, डी. फर्नांडिस, सूर्यदीप मल्होत्रा, क्रिस कोस्टा, राहिल विश्राम और क्षितिज आर प्रसाद शामिल हैं।

इनमें से कुछ को जमानत मिल चुकी है, जबकि कई अन्य अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं। उधर, जांच एजेंसी इस सिलसिले में बॉलीवुड जगत की कई जानी-मानी अभिनेत्रियों से पूछताछ कर रही है।

Related Post

सनी लियोनी

सनी लियोनी से परेशान डेनियल , वीडियो जारी कर बोले- मेरी मदद करें

Posted by - April 20, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी विश्वव्यापी कोरोना वायरस के कारण इन दिनों में अपने पति डेनियल वेबर के साथ…
करिश्मा तन्ना

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना की बोल्ड तस्वीरें देख फैंस की बढ़ी धड़कन

Posted by - December 31, 2019 0
नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। https://www.instagram.com/p/B6rxMZbnPh8/?utm_source=ig_web_copy_link हाल ही में…
Sonam Kapoor

सोनम कपूर सात सालों से इस बीमारी से रही हैं जूझ, शेयर किया बचाव का सुझाव

Posted by - September 26, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) सात सालों से इस बीमारी से जूझ रही हैं। इसका खुलासा उन्होंने सोशल…