cancer

शरीर में जानें कैसे तेजी से फैलता है कैंसर, ये होती है स्टेज

2104 0

नई दिल्ली। कोशिकाओं में असामान्य वृद्धि को कैंसर (cancer)  केे रूप में परिभाषित किया जाता है। इसका इलाज ग्रेडिंग और स्टेज के आधार पर होता है। पहली बार में सुनने के बाद हमें एक घातक रोग लगता है। इसके खतरे को इसके ट्यूमर के विकास और अलग-अलग स्टेज के आधार पर निर्धारित किया जाता है।

स्टेज से हमें ट्यूमर के साइज के बारे में पता चलता है। इससे यह भी पता चलता है कि जिस स्थान पर यह हुआ है, उससे आगे भी पहुंचा है या नहीं। ग्रेडिंग कैंसर कोशिकाओं की मौजूदगी के बारे में बताती है। स्टेज से कैंसर के विकास और गंभीरता के बारे में जानकारी मिलती है।

फिल्म ‘सीरियस मैन’ जमीनी हकीकत को करती है पेश : नवाजुद्दीन सिद्दीकी

स्टेज 1 से लेकर 4 तक कैंसर को बांटा गया है। हर स्टेज ट्यूमर के विकास और शरीर को इससे होने वाले नुकसान के आधार पर तय होती है। हर चरण बढ़ने के साथ गंभीरता और जोखिम भी बढ़ता जाता है। कैंसर के चरणों को समझने के लिए इसके विभिन्न प्रभावों के निम्नलिखित कारण शामिल हैं।

इलाज- इससे चिकित्सक को इलाज तय करने में मदद मिलती है। यह उपचार के पाठ्यक्रम को निर्धारित करता है कि सर्जरी करनी है या कीमोथेरेपी की जरूरत है।

आउटकम- कितनी जल्दी कैंसर पाया जाता है, इस बात पर आउटकम निर्भर करता है। परिणाम की सम्भावना के बारे में स्टेज ही एक दृष्टिकोण देता है।

रिसर्च- समान मामलों में पुराने ट्रीटमेंट के बारे में रिसर्च से इलाज करने में मदद मिलती है। इससे इलाज आसान हो जाता है।

स्टेज ग्रुप

1. किसी एक एरिया में विकसित कैंसर को सबसे पहली स्टेज के रूप में माना जाता है।
2. इसमें यह आता है कि कैंसर पहली स्टेज से बड़ा है, लेकिन फैलाव नहीं हुआ।
3. स्टेज तीन में कैंसर के आस-पास के ऊतकों में फैल जाने की बात सामने आती है।
4. स्टेज चार में कैंसर शरीर के अन्य भागों में फैल जाता है जिसे उन्नत कैंसर भी कहते हैं।

कैंसर ग्रेडिंग

माइक्रोस्कोप में कोशिका के आकार के आधार पर कैंसर का ग्रेड तय किया जाता है। धीमी गति के कैंसर में निम्न ग्रेड और तेज गति से बढ़ने को उच्च ग्रेड कहते हैं। ग्रेडिंग निम्नलिखित है।

ग्रेड 1 में कैंसर कोशिकाएं साधारण नजर आती हैं। ये बढ़ती नहीं हैं।
ग्रेड 2 में कैंसर कोशिकाएं साधारण नहीं दिखते हुए तेजी से बढ़ती हैं।
ग्रेड 3 में कैंसर कोशिकाएं असाधारण दिखती हैं। ये तेजी या आक्रामकता से बढ़ सकती हैं।

हालांकि डॉक्टर से सलाह और मेडिकल टेस्ट के आधार पर उचित इलाज और कैंसर के बारे में ज्यादा जानकारी मिलती है।

Related Post

शिवराज सरकार के मंत्री ने महंगाई के लिए नेहरू के 15 अगस्त 1947 के भाषण को बताया जिम्मेदार

Posted by - July 31, 2021 0
देश में बढ़ती महंगाई को लेकर मध्यप्रदेश के शिवराज सरकार में मंत्री कैलाश सारंग ने अजीबोगरीब बयान दिया है। सारंग ने…
पुरुषों की दाढ़ी

रिसर्च में खुलासा : पुरुषों की दाढ़ी में कुत्ते के बाल से ज्यादा खतरनाक बैक्टीरिया

Posted by - April 27, 2019 0
नई दिल्ली। वर्तमान समय में फैशन ट्रेंड में काफी बदलाव आए हैं। पहले जहां पुरुष क्लीन शेव रहना पसंद करते…
CM Dhami

धामी कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी

Posted by - January 11, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में पन्द्रह विभिन्न…
Mithali Raj

महिला क्रिकेट पर मिताली राज ने जताई चिंता, ट्रेनिंग पर उठाए सवाल

Posted by - September 22, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय महिला वनडे क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने टीम भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर बड़ा बयान…
सोना झरिया मिंज

सोना झरिया मिंज बनीं देश की पहली आदिवासी महिला कुलपति, सिद्धो-कान्हो विश्वविद्यालय में हुई नियुक्ति

Posted by - May 29, 2020 0
रांची। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया व देश में जब चारों ओर निराशा व हताशा का माहौल है। इसी…