Sunny Leone

कंगना के बयान पर सनी का तंज- ‘कम जानने वाले हमेशा ज्यादा बोलते हैं’

1514 0

 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में किसी नाम तो नहीं लिया है, लेकिन अभिनेत्री कंगना रनौत पर तंज कसने जैसा मालूम पड़ता है।

बता दें कि उर्मिला मातोंडकर को ‘सॉफ्ट पॉर्न स्टार’ कहने के बाद अपना पक्ष रखते हुए कंगना ने कहा था कि फर्जी नारीवादियों को खुद को पॉर्न स्टार के बराबर मानना अपमानजनक कैसे लगने लगा? इन्होंने तो एडल्ट स्टार सनी का इंडस्ट्री में स्वागत किया था।

https://www.instagram.com/p/CFQ-kGTje1l/?utm_source=ig_web_copy_link

सनी ने आज अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, यह मजेदार है कि किस तरह से आपके बारे में कम से कम जानने वाले लोगों के पास कहने को काफी कुछ होता है? सनी का यह पोस्ट उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आया। एक ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, बिल्कुल सही।

KBC 12वां सीजन की आ गई प्रीमियर की तारीख, इंतजार खत्म

बता दें कंगना ने उर्मिला को ‘सॉफ्ट पॉर्न स्टार’ कहने के बाद अपना एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, उदार लोगों की इस टोली ने उस वक्त वर्चुअली एक जाने-माने लेखक की तीव्र आलोचना कर उन्हें चुप करवा दिया था।

जब उन्होंने सनी लियोनी को रोल मॉडल बनाए जाने की बात पर आपत्ति जताई थी। आगे चलकर सनी को इंडस्ट्री व पूरे देश ने एक कलाकार के तौर पर स्वीकार किया। अचानक से इन फर्जी नारिवादियों को पॉर्न स्टार होना अपमानजनक कैसे लगने लगा है?

Related Post

जन अधिकार पार्टी

महाराष्ट्र सरकार विवादः सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, चार लोगों को नोटिस जारी

Posted by - November 24, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई टल गई है। सोमवार सुबह साढ़े 10…
Prabhas of 'Bahubali' will be seen in the film 'Adipurush'

‘बाहुबली’ के प्रभास नजर आएंगे फिल्म ‘आदिपुरुष’ में, फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज

Posted by - August 18, 2020 0
मुंबई। तेलुगु सुपरस्टार और बॉलीवुड में ‘बाहुबली’ के नाम ने जाने जाने वाले फेमस प्रभास ने जब से इंस्टाग्राम पर…

एक और ‘स्टेन स्वामी’! 6 साल से बंद है बुजुर्ग मजदूर नेता, खराब स्वास्थ्य के बावजूद नहीं मिल रही बेल

Posted by - July 10, 2021 0
जेल में बंद आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता स्टेन स्वामी की मौत के बाद UAPA को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।केरल…
ravi shankar prasad

राहुल पर प्रसाद का हमला: कहा- कांग्रेस शासित राज्यों में टीके की नहीं बल्कि प्रतिबद्धता की कमी

Posted by - April 9, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बिगड़ती स्थिति और टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाने…