PM मोदी की आगरा रैली में अखिलेश का जुबानी हमला

1386 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आगरा में मेगा रैली के लिए पहुंच रहे हैं। उनके यहां पहुंचने से कुछ घंटों पहले ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तंज कसा है।

ये भी पढ़ें :-सपा-बसपा के गठबंधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बोली ये बात… 

“देश के प्रधान ताजमहल से प्रेम-मोहब्बत का पाठ पढ़कर जाएँगे और अपने आनंद-विहार के बाद यहाँ के आसपास के आलू ,गन्ने और धान के किसानों के दुख-दर्द भी उनको याद आएँगे। अखिलेश ने पीएम के उत्तर प्रदेश के किसानों की और भी ध्यान देने की उम्मीद जताई।“


ये भी पढ़ें :नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हाईकोर्ट से मिला झटका 

आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आगरा में 5100 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास अैर लोकार्पण करेंगे। साथ ही पीएम यहां रैली को भी संबोधित कर ब्रज क्षेत्र से चुनावी शंखनाद करेंगे। रैली बुधवार को सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें :-सवर्ण आरक्षण बिल के बाद आजम खान ने रखी ये मांग

प्रधानमंत्री मोदी अपराह्न 3:15 बजे खेरिया स्थित एयरफोर्स के तकनीकी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री की फ्लीट टाटा गेट से रामनगर पुलिया होते हुए कोठी मीना बाजार मैदान पहुंचेगी।

 

Related Post

CM Yogi

अयोध्या नगर निगम की मशीनरी हुई ‘स्मार्ट’, करोड़ों के सफाई मशीन की मिली सौगात

Posted by - November 20, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में अयोध्या नगर निगम दिन दूना रात चौगुनी तरक्की कर रहा है।…
cm yogi

योगी ने कहा: बुलडोजर चलाने के लिए हिम्मत चाहिए, इन्हें तो बुलडोजर देखते ही आ जाएगा हार्ट अटैक

Posted by - September 4, 2024 0
प्रयागराज । प्रयागराज के फूलपुर स्थित इफको परिसर के केंद्रीय विद्यालय में आयोजित जनपद स्तरीय वृहद रोजगार एवं ऋण वितरण मेले…