भगवान पर फूटा शेखर सुमन का गुस्सा

रिया गिरफ्तार : शेखर सुमन बोले- उसके घर में देर है, अंधेर नहीं

1484 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का लेन-देन करने और इस्तेमाल करने को लेकर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बीते 3 दिनों से एनसीबी लगातार रिया से पूछताछ कर रही थी। अब इस मामले में मशहूर एक्टर शेखर सुमन ने भी ट्वीट कर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रिया गिरफ्तार : अंकिता लोखंडे बोलीं- आप अपने कर्म से अपना भाग्य बनाते हैं

शेखर सुमन ट्वीट कर कहा कि ये बड़ी जीत है। उसके घर में देर है, अंधेर नहीं। मैं उम्मीद करता हूं कि यहां से अब रास्ता साफ नजरआएगा। आप सब की आवाज और मेहनत रंग लाई। जैसा आप बोते हो, वैसा ही काटते हो।

https://twitter.com/shekharsuman7/status/1303282838783979524

अंकिता लोखंडे ने ट्वीट कर कहा कि भाग्य और संयोग से कुछ भी नहीं होता है। आप अपने कर्म से अपना भाग्य बनाते हैं।

इस गिरफ्तारी की बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ट्वीटकर पहली प्रतिक्रिया दी है। श्वेता सिंह कीर्ति ट्वीटकर कहा कि भगवान हमारे साथ है।

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि सुशांत को न्याय मिलने की दिशा में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पहला कदम है। डीजीपी ने सुशांत केस की जांच कर रही सीबीआई पर भी भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि रिया चक्रवर्ती का चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है। रिया और ड्रग पेडलर्स के बीच रिश्तों की सच्चाई सामने आने के बाद ही एनसीबी ने उनको गिरफ्तार किया है। डीजीपी ने आगे कहा कि सुशांत केस को लेकर तीन एजेंसियां ​​मामले की जांच कर रही हैं। एनसीबी को जब सबूत मिल गया तो उन्होंने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया। ईडी और सीबीआई अभी भी जांच कर रहे हैं, निष्कर्ष आएंगे। मुझे लगता है कि सुशांत को अब न्याय मिलेगा।

बता दें ​कि सुशांत का शव बीते 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित उनके फ्लैट में मिला था। पिछले महीने पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज कराई थी। उन्होंने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे का गबन करने का आरोप लगाया था। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने राजपूत के पिता द्वारा पटना में रिया एवं अन्य के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी को सीबीआई को ट्रांसफर किए जाने के फैसले को बरकरार रखा था।

Related Post

CM Vishnudev Sai

झुमका जलाशय में ‘क्रूज’ पर सवार हुए मुख्यमंत्री साय, 27 लाख के ओपन थिएटर का किया लोकार्पण

Posted by - February 17, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल झुमका जलाशय में ‘क्रूज’ में सवार होकर…
CM Dhami reached ground zero amidst the devastation

अतिवृष्टि प्रभावित मालदेवता पहुंच धामी ने देखी मौके की स्थिति

Posted by - September 16, 2025 0
देहरादून:  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को अतिवृष्टि से प्रभावित देहरादून जनपद के मालदेवता क्षेत्र…
CM Yogi

पूरे रास्ते जयश्री राम की गूंज, बजे गीत- यूपी में फिर से हम भगवा लहराएंगे

Posted by - April 16, 2024 0
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के रोड शो में उत्साहित सहारनपुर ने उनके सामने बोला- अबकी…

सपना के गाने में भाई ने किया गंदा इशारा, सोशल मीडिया पर जमकर किया जा रहा ट्रोल

Posted by - June 23, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्कl हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया थाl जिसमें वह ‘आल तू, जलाल…