Deepak Kochhar

दीपक कोचर 19 सितंबर तक ईडी की हिरासत में भेजे गए

1477 0

नई दिल्ली। मुंबई की एक विशेष अदालत ने दीपक कोचर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में 11 दिनों के लिए भेज दिया है। दीपक कोचर, ICICI बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति हैं। जिन्हें वीडियोकॉन ऋण मामले में गिरफ्तार किया गया था।

बता दें कि ICICI बैंक और वोडाफोन केस में ICICI बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। इसस पहले प्रवर्तन निदेशालय ने जनवरी महीने में ICICI बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर व उनके परिवार की संपत्ति को जब्त कर लिया था। कुल 78 करोड़ की चल अचल संपत्ति जब्त हुई थी। इसमें मुंबई में एक फ्लैट और चंदा के पति के कंपनी की प्रापर्टी शामिल थी।

अनोखी पहल : गरीब बच्चों को शिक्षिका ने स्मार्टफोन किया गिफ्ट, ताकि न छूटे ऑनलाइन क्लास

प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर, धूत और अन्य के खिलाफ ICICI बैंक द्वारा वीडियोकॉन समूह को 1,875 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी देने के मामले में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच के लिए पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था। सीबीआई की प्राथमिकी (एफआईआर) के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की थी।

जांच में पता चला है कि चंदा कोचर की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को स्वीकृत किए गए 300 करोड़ रुपये के कर्ज में से 64 करोड़ रुपये आठ सितंबर, 2009 को दीपक कोचर के स्वामित्व वाली नूपावर रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में नूपावर रिन्यूएबल्स लिमिटेड) में स्थानांतरित किए गए थे। वीडियोकॉन ने यह रकम कर्ज मंजूर होने के एक दिन बाद स्थानांतरित की थी। इसके बाद इस रकम से दीपक कोचर की कंपनी ने 10.65 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था।

Related Post

यामी गौतम

मीडिया इवेंट में यामी से पूछा गया मजेदार सवाल, सोशल मीडिया पर झाया जवाब

Posted by - December 9, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। फिल्मी दुनिया के सभी सितारे जब भी कोई फिल्म बनाते हैं, तो फिर वह काफी दिनों तक सुर्खियों…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने टॉपर छात्र-छात्राओं के दल को “भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण” पर रवाना किया

Posted by - December 8, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा – 2025 में हाईस्कूल परीक्षा के टॉपर 240…
Anand Bardhan

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति दुरुस्त करें, बैकलॉग खत्म हो: मुख्य सचिव

Posted by - April 6, 2026 0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति को…