फरहान अख्तर 45वें बर्थडे पर कर सकते हैं, इस सिंगर से सगाई का ऐलान

1368 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर आज होना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं. फरहान का जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। फरहान मशहूर फिल्म मेकर जावेद अख्तर के बेटे हैं। बतादें पिछले कुछ दिनों से फरहान अपनी लव लाइफ के कारण चर्चाओं में बने हुए हैं।जो की आज शिबानी के संग अपनी सगाई का ऐलान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :-आलोकनाथ को रेप केस में कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए बोली ये बात 

वहीँ फरहान का नाम मशहूर सिंगर शिबानी दांडेकर के साथ जोड़ा जा रहा है।दोनों को लेकर खबरें तब बनने लगी जब शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम पर मिस्ट्री मैन संग एक फोटो शेयर की। इसके बाद से दोनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए।दोनों अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं। बताया जा रहा है कि शिबानी को फरहान के बच्चों से बहुत प्यार है। ऐसे में अब अटकलें लगना शूरू हो गई है कि ये दोनों अगला कदम सीधा शादी के लिए उठाएंगे। लेकिन इससे पहले शिबानी के साथ फरहान अपने जन्मदिन पर बड़ा धमाका कर सगाई का ऐलान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :-साल की सबसे बड़ी फिल्म के डायरेक्टर ने पार्टी में दीपिका के सामने जोडे हांथ 

जानकारी के मुताबिक फरहान ने तीन साल डेट करने के बाद हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से साल 2000 में शादी की थी। उम्र में अधुना फरहान से 6 साल बड़ी हैं।पहली बार फरहान और अधुना ‘दिल चाहता है’ के सेट पर मिले थे।

इस फिल्म में फरहान निर्देशक थे और अधुना हेयर स्टाइलिस्ट। बतौर हेयर स्टाइलिस्ट इस फिल्म के माध्यम से ही अधुना ने बॉलीवुड में कदम रखा था।वहीँ अप्रैल 2017 में इस जोड़े ने अपने 16 साल पुराने रिश्ते को आपसी रजामंदी से खत्म कर दिया, जिसे देख फैंस में भी मायूसी छा गई थी।

Related Post

हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने किया दुमका से नामांकन, पहले चरण की 13 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से

Posted by - November 29, 2019 0
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को दुमका विधानसभा सीट से…

खाली पेट बिल्कुल न करें इन चीजों का सेवन, नही हो सकते हैं गंभीर बीमारी के शिकार

Posted by - August 31, 2019 0
लखनऊ डेस्क। सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए जरुरी है कि हम अपनी दिनचर्या को सुधारें। सेहतमंद रहकर ही हम भागदौड़…
संजय बांगड़

संजय बांगड़ ने बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड का प्रस्ताव ठुकराया

Posted by - March 19, 2020 0
नयी दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। बता…
पुरी जगन्नाथ

‘पुरी जगन्नाथ’ में विजय देवरकोंडा के साथ रोमांस करती नजर आएंगी अनन्या पांडेय

Posted by - February 20, 2020 0
मुंबई। फिल्म पुरी जगन्नाथ में साउथ के अभिनेता विजय देवरकोंडा से साथ अनन्या पांडेय रोमांस करते नजर आएंगी। पुरी जगन्नाथ…