Sushant Singh Rajput case

सुशांत सिंह राजपूत केस में आज शाम हो सकता है एक बड़ा खुलासा, जाने पूरी खबर  

1141 0

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत केस में आज शाम एक बड़ा खुलासा हो सकता है। दरअसल इस मामले में सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह शाम 7 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इससे पहले बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत की तीनों बहनें प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और रानी सिंह ने विकास सिंह से मुलाकात की थी।

ट्विंकल खन्ना ने थिएटर में देखी मां डिंपल कपाड़िया की फिल्म टेनेट, दिया यह रिएक्शन          

विकास सिंह के साथ काम करने वाले वकील वरुण सिंह ने कहा है कि ”अफवाहों को दूर करने और परिवार के रुख और उनके मामले के बारे में कुछ स्पष्टता लाने के लिए विकास सिंह आज मीडिया को संबोधित करेंगे। हमारी एफआईआर का ड्रग एंगल से कोई लेना-देना नहीं है।’

बता दें सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद नरकोटिक्स क्राइम ब्यूरो एक्टिव हो गया है। वह इस मामले में जांच कर रहा है। एनसीबी ने जांच के दौरान बुधवार को एक और शख्स की गिरफ्तारी की है। कल इस मामले में एनसीबी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनका नाम जैद विलात्रा और अब्दुल बासित परिहार है। दोनों को मुंबई के बांद्रा से पकड़ा गया था। एनसीबी अब इससे केस ड्रग डीलिंग से जुड़े मामले को लेकर पूछताछ करेगी।

ट्रिनबागो ने तल्लावाह को हरा कर कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सातवीं बार की जीत दर्ज

एनसीबी के मुताबिक, बासित और जैद का लिंक सुशांत सिंह राजपूत केस के मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के सहयोगी सैम्यूअल मिरांडा के साथ था। मिरांडा पर रिया के भाई शैविक चक्रवर्ती के निर्देश पर ड्रग्स खरीदने का आरोप है।

इससे पहले एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि एनसीबी ने मुंबई और दिल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी की है। अधिकारी बाहरी देशों से मुंबई और गोवा जैसी जगहों पर आने वाली महंगी ड्रग्स के गिरोह के बारे में छानबीन कर रहे हैं।

Related Post

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र हुए 83 साल के,ट्विटर पर बेटी ईशा ने पोस्ट की फोटो,फैंस ने ये दिया रिएक्शन

Posted by - December 8, 2018 0
मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन 83 साल के हो गए हैं, वे फगवाड़ा में पंजाब राज्य के कपूरथला जिले में पैदा…
दीपिका पादुकोण का बर्थडे

दीपिका पादुकोण लखनऊ के शीरोज कैफे में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ मनाएंगी बर्थडे

Posted by - January 4, 2020 0
लखनऊ। बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण पांच जनवरी को अपने बर्थडे पर लखनऊ के गोमती नगर में स्थित कैफे ‘शीरोज’ पहुंच…
पूजा हेगड़े

कैंसर पीड़ित बच्चों का पैसे के अभाव में नहीं रुकना चाहिए इलाज : पूजा हेगड़े

Posted by - January 29, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े वैसे तो अक्कसर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन हाल ही में अभिनेत्री ने कुछ…
diksha singh

…तो अब मिस इंडिया रनर दीक्षा सिंह लड़ेंगी जौनपुर से जिला पंचायत का चुनाव

Posted by - April 3, 2021 0
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के चितौना गांव की निवासी दीक्षा सिंह (Miss India Runner up…