RCB opener between the team stuck Virat or Finch

IPL में टीम फसी, विराट या फिंच के बीच, कौन बनेगा RCB का ओपनर?

3336 0

ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच को आधुनिक क्रिकेट का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज माना जाता है। भारत के खिलाफ खेला था जब उसमें फिंच ने वॉर्नर के साथ मिलकर 256 रनों का पीछा बिना कोई विकेट गंवाए हासिल किया था। दोनों ने शानदार शतक लगाए थे। पिछले साल दिसंबर में आरोन फिंच को नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीद लिया था। वह टीम में कहां खेलेंगे, यह पहेली अभी तक हल नहीं हो रही है।

अभी तक यूएई रवाना नहीं हुए हरभजन सिंह, जानिए CSK टीम का हाल

पहले आरसीबी पार्थिव पटेल और विराट कोहली को ओपनर के रूप में इस्तेमाल करती रही है। लेकिन आरोन, फिंच का टीम में आना उनकी योजना को बदल सकता है। आरोन, फिंच बेस्ट ओपनिंग बल्लेबाज हैं। उन्हें निचले क्रम पर भेजना कोई समझदारी नहीं होगी। अगर वह ओपनिंग करते हैं तो कौन उनके साथ आएगा-पटेल या कोहली, यह बड़ा सवाल है।

टीम के डायरेक्टर माइक हेसन ने इस पर कहा, ”यह दिलचस्प होगा। मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, लेकिन इस सवाल पर कोई बात नहीं की। मैंने नहीं कहा कि फिंच ओपन करेंगे या किस नंबर पर खेलेंगे। हम कोच या टीम डायरेक्ट के नजरिए को सबको नहीं बताना चाहते।”

‘कसौटी जिंदगी की 2’ के मेकर्स ने शो को नवंबर तक बंद करने का लिया फैसला

आरसीबी के अधिकृत टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो में हेसन ने कहा, ”हम जानते हैं कि विपक्षी इस बात के आस लगा रहे हैं कि ओपनिंग कौन करेगा। हम यही चाहते हैं। यह जानने के लिए उन्हें इंतजार करना होगा।” आईपीएल की शुरुआत यूएई में 19 सितंबर से हो रही है। फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा।

विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, देवदत्त पड्डिकल, पार्थिव पटेल, आरोन फिंच, जोशुआ फिलिप, शहबाज अहमद, गुरुकीरत सिंह मान, पवन देशपांडे, मोइन अली, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, इसुरु उडाना, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, केन रिचर्ड्सन, डेल स्टेन।

Related Post

Mayur Dixit

जनपद में अवैध खनन पर 8 स्टोन क्रेशर सीज, ई–रवन्ना पोर्टल को किया गया बंद

Posted by - June 28, 2025 0
हरिद्वार : सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (Mayur Dixit) सख्ती से कार्यवाही कर…
cm dhami

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सीएम धामी से की भेंट

Posted by - November 12, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में फिल्म अभिनेता  नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी (Nawazuddin Siddiqui)…
PM Modi

सैन्य कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेने केवडिया पहुंचे PM मोदी

Posted by - March 6, 2021 0
अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज सुबह गुजरात में केवडिया पहुंचे जहां वह सैन्य कमांडरों के संयुक्त सम्मेलन को…