kajol daughter

बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर में रहेंगी काजोल, जानिए यह वजह

969 0

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब खबर है कि काजोल कुछ समय के लिए बेटी न्यासा के साथ (Kajol will live in Singapore) सिंगापुर में रहेंगी। वहीं, अजय देवगन मुंबई में बेटे युग के साथ रहेंगे।

बॉम्बे हाई कोर्ट में जेईई परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग पर सुनवाई आज

मुंबई मिरर ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के आधार पर बताया कि न्यासा सिंगापुर के युनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया में पढ़ाई कर रही हैं। काजोल और अजय देवगन नहीं चाहते हैं कि न्यासा की पढ़ाई पर कोई असर पड़े। इसके अलावा वे कोरोना महामारी के बीच न्यासा को पढ़ने के लिए सिंगापुर में अकेला नहीं छोड़ना चाहते हैं, इसलिए अब काजोल, न्यासा के साथ (Kajol will live in Singapore) न्यूयॉर्क में रहेंगी।

काजोल वहां पर कुछ महीने बेटी न्यासा के साथ बिताएंगी। इसके लिए अजय देवगन ने सिंगापुर में एक अपार्टमेंट भी खरीदा है ताकि काजोल और न्यासा को रहने में कोई परेशानी न हो।

शिल्पा शिंदे सुनील ग्रोवर का शो ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ में नहीं कर रही है वापसी, जानिए यह वजह

अजय देवगन बेटे युग के साथ मुंबई में टाइम स्पेंड करेंगे। इसके साथ ही वह अपना काम भी करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन 2 स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इसके लिए अलावा वह अपनी अगली फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के काम में व्यस्त हैं।

पिछली बार अजय देवगन फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आए थे। इसमें उनके अपोजिट काजोल ने काम किया था। फिल्म में सैफ अली खान विलेन की भूमिका निभाई थी। अजय देवगन के आगामी प्रोजेक्ट्स में मैदान, कैथी रीमेक, गोलमाल 5, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया जैसी फिल्में शामिल हैं।

Related Post

काशी हिले छपरा हिले...

भोजपुरी गीत : ‘काशी हिले, छपरा हिले, पटना हिलेला…’ देखें वायरल Video

Posted by - March 25, 2020 0
नई दिल्ली। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर रितेश पांडेय का नया गाना लोगों को सिर चढ़कर बोल रहा…

बर्थडे स्पेशल: एक मध्यम परिवार से बॉलीवुड तक का सफर रणदीप के लिए नहीं था आसान

Posted by - August 20, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं।हरियाणा के रहने वाला रणदीप ने बॉलीवुड में…
भूलभुलैया 2

‘भूलभुलैया 2’ की शूटिंग में चुड़ैलों के बीच रोमांटिक पोज में दिखे कार्तिक-कियारा

Posted by - March 1, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘भूलभुलैया 2’ की शूटिंग में व्यस्त…