puneet pathak engaged

फेम डांसर और एक्टर पुनीत पाठक ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई

1531 0

नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच कई सेलेब्स ने सगाई और शादी की है। इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हैं। सभी ने अपने घर पर ही खास लोगों के बीच पूरी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खास मौकों को सेलिब्रेट किया।

वेस्ट इंडीज के ड्वेन ब्रावो, टी-20 में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज़ बने

इसी लिस्ट में अब एक और स्टार शामिल हो गया हैं। ये कोई और नहीं बल्कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ फेम डांसर और एक्टर पुनीत पाठक हैं। पुनीत पठाक ने गर्लफ्रेंड निधि मूनी सिंह के साथ सगाई (puneet pathak engaged)कर ली है। दोनों की सगाई की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों की जोड़ी बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है।

डांसर पुनीत पाठक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड निधि मूनी सिंह के साथ सगाई कर ली है। इस दौरान की तस्वीरें पुनीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर ​की हैं। तस्वीरें सामने आते ही उनके फैंस और स्टार्स के बधाई मैसेज भी आने शुरू हो गए हैं। सभी ने दोनों को विश करते हुए उन्हें ढेर सारा प्यार दिया है। तस्वीरों में पुनीत और निधी के फेस पर इस खास पल की खुशी को साफ देखा जा सकता है।

इस दौरान निधि ने जहां हल्के पीले और लाल रंग का एथनिक आउटफिट पहना हुआ था। वहीं, पुनीत फ्लोरल प्रिंट इंडियन वियर में दिखाई दिए। बात दें कि पुनीत पिछले लंबे समय से निधि को डेट कर रहे थे। अब फाइनली दोनों ने सगाई (puneet pathak engaged)कर अपने रिश्ते को एक नाम दे दिया है।

कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से पूछा ‘रसोड़े में कौन था?’ मिले मजेदार जवाब  

पुनीत पाठक ने सगाई(puneet pathak engaged) की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘हमेशा की शुरुआत करने के लिए!’ उनकी तस्वीर पर  कोरियोग्राफर टेरेंस और गीता कपूर ने भी उन्हें शुभकामानएं दी हैं। टेरेंस ने लिखा,’आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं। मुबारक पुनीत, खुश रहो।’ वहीं गीता कपूर ने लिखा, ‘मुबारक हो मेरे प्रिय।’

Related Post

हिलेरी डफ

बेटी जन्म के दौरान अपराधबोध महसूस करने लगी थी ये एक्ट्रेस , जानें क्या रही वजह?

Posted by - February 2, 2020 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेत्री हिलेरी डफ अपने बेटे लुका के जीवन में अपनी नवजात बेटी को शामिल कर अपराधबोध महसूस…
Sonu Sood

जानिए एक दिन में जरूरतमंदों के मसीहा सोनू सूद के पास मदद के लिए आते है इतने लोग

Posted by - August 20, 2020 0
मुंबई। बॉलीवड के जाने-माने अभिनेता सोनू सूद इन दिनों जरूरतमंदों के मसीहा बन चुके हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान लाखों…
फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का ट्रेलर

फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ का ट्रेलर लॉन्च, इरफान खान ने दमदार वापसी

Posted by - February 13, 2020 0
मुंबई। बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार इरफान खान स्टारर फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से…