teaser release of Ananya -Ishaan

देखिए अनन्या पांडे-ईशान खट्टर की आने वाली फिल्म Khaali Peeli का टीजर रिलीज

1722 0

मुंबई। जहां एक तरफ कई महीनों से बंद पड़ी बॉलीवुड अब फिल्मों की शूटिंग शुरू हो गई है, वहीं दूसरी तरफ बड़ी फिल्मों का ऐलान भी किया जा रहा है। इसी के साथ एक के बाद एक कई फिल्मों की रिलीज का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

अमरिंदर सिंह बोले- गांधी परिवार ही कांग्रेस को दे सकता है नेतृत्व

इस सबके बीच अनन्या पांडे और ईशान खट्टर  की एक आने वाली फिल्म (upcoming film Khaali Peeli ) जबरदस्त चर्चा में आ गई है। यह दोनों स्टार किड्स फिल्म ‘खाली पीली’ में नजर आने वाले हैं। आज इन दोनों की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘खाली पीली’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है।

इस टीजर में ईशान को डेढ़ शाना और अनन्या पांडे को तीखी छुरी बताया गया है। फिल्म में (upcoming film Khaali Peeli ) इन दोनों का किरदार भी काफी दिलचस्प है।

इस ट्रेलर को अनन्या और ईशान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। वहीं इसे शेयर करते हुए दोनों ने ही अपने-अपने किरदारों के बारे में खास जानकारी भी दी है। अनन्या ने लिखा- ‘खाली-पीली, चले तो तीखी छुरी, फटे तो धमाका। बोले तो बवाल है यह लड़की। बचके रहना नहीं तो खाली-पीली लफड़ा हो जाएगा। डायरेक्टेड बाई मकबूल खान जल्द आ रही है।’

वहीं ईशान खट्टर ने लिखा- ‘शानो की बस्ती में आ रेला है एक डेढ़ शाना! चल अब बत्ती बुझा और देख खाली पीली का गरमा गरम टीजर।’ इन दोनों के पोस्ट से पता चलता है कि इनका किरदार फिल्म में कई रंग लिए दिलचस्प साबित होने वाला है। इस टीजर में दिख रहा है कि ईशान खट्टर और अनन्या पांडे के अलावा इस फिल्म (upcoming film Khaali Peeli ) में काली-पीली टैक्सी का भी अलग रोल है। अब देखने होगा कि इन तीनों का ये दिलचस्प कनेक्शन लोगों को कितना पसंद आता है।

फिल्म मेकर कर रहे OTT प्लेटफॉर्म पर सूर्यवंशी और 83, को रिलीज करने का विचार

बता दें कि फिल्म खाली-पीली में अनन्या और ईशान खट्टर टपोरी लड़की-लड़के के किरदार को निभाने वाले हैं। इसके लिए उन्हें बंबईया भाषा बोलनी होगी। अली अब्बास जफर और जी स्टूडियोज ने संग मिलकर खाली पीली का निर्माण किया। पहले यह फिल्म 12 जून 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म की आने वाली रिलीज डेट की घोषणा बाकी है। फिल्म को मकबूल खान डायरेक्ट कर रहे हैं।

Related Post

मुंबई सागा

फिल्म ‘मुंबई सागा’ के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक जारी

Posted by - February 6, 2020 0
मुंबई। फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता अपनी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘मुंबई सागा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। जॉन अब्राहम और इमरान…
Ankita Lokhande appeals

सुशांत सिंह के लिए ग्लोबल प्रेयर में शामिल होने के लिए अंकिता लोखंडे ने की अपील

Posted by - August 15, 2020 0
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 2 महीने बीत चुके हैं और उनके परिवार सहित करीबी दोस्त और प्रशंसक…
Preity Zinta

प्रीति जिंटा ने फिल्म ‘नो मीन्स नो’ को बताया अमेजिंग, 22 मार्च को रिलीज होगी

Posted by - January 12, 2021 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preity Zinta)  ने ध्रुव वर्मा की आने वाली फिल्म ‘नो मीन्स नो’ की टीम को…