9 soldiers under Lalu Yadav's security corona infected

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान हुए कोरोना संक्रमित

1079 0

रांची: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी संक्रमित जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। राहत की बात यह है कि यह  सभी जवान रांची रिम्स के डायरेक्टर बंगले के बाहर तैनात थे।

मस्तिष्क की तरह नजर आने वाला अखरोट, जाने इससे दूर होते है यह रोग

कोई भी जवान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लालू प्रसाद के संपर्क में नहीं आया था। फिलहाल अब यहां नए पुलिसकर्मियों को तैनात करने को कहा गया है। तैनाती से पहले नए सुरक्षाकर्मियों की कोरोना जांच की जाएगी।

लालू प्रसाद का पिछले महीने कारोना टेस्ट कराया गया था, तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उनमें पहले से ही कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। अब एक सप्ताह तक उनपर विशेष नजर रखी जाएगी।

क्या जानते है सेब के सिरके के यह 6 फायदे, जो शरीर को बनाए रोग मुक्त

दरअसल, चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए ‘राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस’ के पेइंग वार्ड से हटाकर निदेशक के घर में शिफ्ट कर दिया गया था। रिम्स के सुरक्षा गार्डो और कुछ मेडिकल कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जेल प्रशासन के निर्देश पर लालू को शिफ्ट किया गया था।

Related Post

IMA Commandant met Governor Gurmeet Singh

आईएमए कमांडेंट ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की भेंट

Posted by - March 26, 2024 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) (Governor Gurmeet Singh) से मंगलवार को राजभवन में आईएमए देहरादून के कमांडेंट लेफ्टिनेंट…
Badrinath Dham

विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट

Posted by - November 18, 2023 0
श्री बदरीनाथ धाम/देहरादून। विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham)  के कपाट श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय की…
Delhi

दिल्ली सरकार के ‘रोज़गार बाज़ार’ पोर्टल ने लाखों बेरोजगारों को दिया रोजगार

Posted by - July 4, 2022 0
नई दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को दावा किया है कि, दिल्ली (Delhi) में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)…