CBI interrogates Cook Neeraj

CBI ने सुशांत सिंह राजपूत केस में की कुक नीरज से पूछताछ

968 0

सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत केस में अपनी जांच का सिलसिला शुरू कर दिया है, मामले में पूछताछ के लिए अभिनेता के कुक नीरज को बुलाया गया और उनसे पूछताछ की गई।

एसपी बालासुब्रमण्यम के जल्द ठीक होने के लिए रजनीकांत समेत कई हस्तियों ने की प्रार्थना

कुक नीरज सुसाइड वाले दिन सुशांत के घर में मौजूद थे। इसके अलावा डीसीपी अधिकारी अभिषेक त्रिमुखे से सीबीआई की टीम ने बातचीत की और इस दौरान एसआईटी टीम को डिजिटल दस्तावेजों का हैंडओवर किया जा चुका है। बाकी सुबूतों और गवाहों के बयानों के दस्तावेज के हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही हैं।

सीबीआई सीएफएसएल की टीम आज सुशांत के घर का मुआयना कर सकती है। सीबीआई सीएफएसएल टीम को सुशांत के घर में क्राइम सीन रिक्रिएट करना है। लिहाजा वह एक से ज्यादा बार मौके का मुआयना कर सकती है।

दूसरी तरफ सीबीआई की टीम पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों के पैनल से पूछताछ के दौरान यह जानने की कोशिश करेगी कि यह हत्या है या आत्महत्या।

जानिए सुशांत के कुत्तों का नाम अमर, अकबर और एंथनी रखने का सच

सीबीआई इस मामले में मुंबई पुलिस द्वारा नियुक्त किए गए डीसीपी की मदद से सभी लोगों को पूछताछ के लिए बुलाएगी। यह पूछताछ मुंबई में सीबीआई स्थित कार्यालय में होने की संभावना है।

Related Post

मोदी सरकार ने जारी किया अमृत महोत्सव का पोस्टर, नेहरू को नहीं दी जगह, सावरकर शामिल

Posted by - August 28, 2021 0
मोदी सरकार द्वारा आजादी के जश्न के लिए मनाए जा रहे अमृत महोत्सव का एक पोस्टर भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद्…
CM Dhami

हल्द्वानी में सीएम धामी का रोड शो, उमड़ा समर्थकों का जनसैलाब

Posted by - April 17, 2024 0
हल्द्वानी। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा…